फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: पूर्व सीएम राजे से लिपटकर रोई कन्हैया की पत्नी, 50 मिनट तक चली मुलाकात, घटनास्थल पर भी पहुंचीं   

Tue, 05 Jul 2022 03:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

पूर्व सीएम राजे से लिपटकर रोई कन्हैया की पत्नी, 50 मिनट तक चली मुलाकात 
विज्ञापन
1 of 4
50 मिनट कन्हैया के घर रहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के पांच दिन बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनके घर पहुंची। उन्होंने कन्हैया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही कन्हैया की पत्नी और बेटे करीब 50 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान कन्हैया की पत्नी राजे के लिपटकर रोने लगीं। इससे पहले राजे घटना स्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों और व्यापारियों से भी चर्चा की। 
विज्ञापन

2 of 4
कन्हैया के बेटे से भी की चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
मीडिया से बात करते हुए राजे ने गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, यह घटना सरकार की लापरवाही का नतीजा है। करौली हिंसा के बाद कड़ी कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती। उन्होंने कहा, हत्या का वीडियो इनता खौफनाक था कि वह उसे पूरा नहीं देख पाईं। कन्हैया के आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
पूर्व सीएम राजे ने की हत्यारों को फांसी देने की मांग। - फोटो : अमर उजाला
राजे ने कहा, पुलिस ने कन्हैया को पकड़ने में जिस तरह की गंभीरता दिखाई थी, उसी तरह कन्हैया की शिकायत पर भी पुलिस कार्रवाई करती तो यह सब नहीं होता। कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल में में स्थिति बिगड़ते हुए आज और ज्यादा खराब हो गई है। 
विज्ञापन

4 of 4
घटनास्थल पर पहुंची वसुंधरा राजे ने व्यापारियों से की चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम ने कहा, सीएम गहलोत अगर प्रदेश के लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे तो उन्हें सरकार में रहने का कोई हक नहीं है। वह दूसरे के कंधों पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकते। वह कभी पीएम नरेंद्र मोदी तो कभी गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेते हैं। पांच-छह महीने से वह विधायकों को होटल में कैद रखने और चुनाव में व्यस्त हैं। उनके पास समय ही नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें