होटल खासा कोठी में पर्यटन विभाग की ओर से सोमवार को धुलंडी महोत्सव आयोजित किया गया। उत्सव में पर्यटकों ने जमकर धमाल मचाया। उत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों ने उनका खूब मनोरंजन किया, वहीं बहरुपियों ने भी उन्हें जमकर रिझाया। इस दौरान राक्षस बने एक बहरुपिए ने एक विदेशी युवती को इस तरह पकड़ा कि एकबारगी वो घबरा गई असलियत बताई । तब जाकर सैलानी सामान्य हो सकी।
Trending Videos
विज्ञापन
रंगों के साथ छाया सेल्फी का खुमार
2 of 7
सेल्फी लेते हुए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
धुलंडी महोत्सव के इस धमाल में पर्यटकों ने इन पलों को अपने मोबाइल और कैमरों में भी कैद किया। पर्यटकों पर सेल्फी का खुमार भी खूब देखने को मिला। कहीं अकेले तो कहीं ग्रुप में सैलानी फोटो खिंचवाते नजर आए।
महोत्सव में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। होटल परिसर में जहां देखो वहां सैलानी ही नजर आ रहे थे। ग्राउंड में एकत्रित सैलानियों पर जमकर गुलाल उड़ाई गई। रंग और गुलाल से हजारों सैलानी सराबोर हो गए।
सैलानियों ने उत्सव में जमकर लुत्फ उठाया। गुलाल के गुबार के बीच फिल्मी गानों पर सैलानियों ने जमकर डांस भी किया। सुबह से लेकर शाम तक पर्यटकों ने गुलाल से होली खेली। खास तौर पर महिला पर्यटक बड़ी संख्या में यहां देखने को मिली।
विज्ञापन
बच्चे भी खोए रंगों की मस्ती में
5 of 7
होली के रंग में रंगे बच्चे भी
- फोटो : अमर उजाला
सैलानियों के साथ ही बच्चे भी होली की मस्ती में रंगे हुए नजर आए। बच्चों ने गुलाल- अबीर को एक दूसरे के गालों पर खूब लगाया और हैप्पी होली कह कर बधाई भी थी। रंगों के इस उत्सव को लेकर बच्चे में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
रंगारंग प्रस्तुतियों में नजर आई संस्कृति
6 of 7
प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
रंगों की मस्ती के साथ ही पर्यटकों के मनोरंजन के लिए विभाग की ओर रंगारंग प्रस्तुतियों का इंतजाम भी किया गया। इन प्रस्तुतियों में जहां फाग के गानों पर कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति की झलक दर्शायी, वहीं फिल्मी गानों पर भी कार्यक्रम देखने को मिले। सभी का पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम में मौजूद बहरुपियों ने भी सैलानियों को मनोरंजन किया। बहरुपिए कई रूपों में नजर आई। देवर्षि नारद के रूप में बहरुपिए ने जहां सैलानियों के साथ फोटो खिंचवाई तो वहीं भगवान शंकर के रूप में पर्यटकों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली।