फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलपुर में ‘संविधान सखी’ क्रांति: IAS निवृत्ति सोमनाथ के नेतृत्व में गांव-गांव जागी शिक्षा और अधिकारों की अलख

Wed, 18 Mar 2026 03:41 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Samvidhan Sakhi Revolution in Dholpur: धौलपुर में ‘चंद्रज्योति अभियान’ के तहत ‘संविधान सखी’ पहल से डिजिटल लाइब्रेरी के जरिए शिक्षा, जागरूकता और अधिकारों का प्रसार हो रहा है। राजीविका महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और शैक्षणिक बदलाव तेज हुआ है।
विज्ञापन
1 of 8
धौलपुर में ‘संविधान सखी’ क्रांति - फोटो : अमर उजाला
धौलपुर जिले में प्रशासन और समाज की साझेदारी से शुरू हुआ ‘चंद्रज्योति अभियान’ एक अनूठी पहल के रूप में उभरकर सामने आया है। जिला परिषद के सीईओ और 2021 बैच के आईएएस अधिकारी अव्हाद निवृत्ति सोमनाथ के नेतृत्व में यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें राजीविका समूह की महिलाओं को ‘संविधान सखी’ बनाकर 50 डिजिटल लाइब्रेरी, जिन्हें ‘संविधान घर’ कहा जा रहा है, के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
धौलपुर में ‘संविधान सखी’ क्रांति - फोटो : अमर उजाला
डिजिटल लाइब्रेरी के जरिए शिक्षा और जागरूकता
यह पहल केवल लाइब्रेरी तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और संवैधानिक जागरूकता का माध्यम बन रही है। इन डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर, इंटरनेट, ई-बुक्स, प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री और सरकारी योजनाओं से जुड़ा कंटेंट उपलब्ध कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को सीधे प्रशासन से जोड़ने का मार्ग खुला है।
 
विज्ञापन

3 of 8
धौलपुर में ‘संविधान सखी’ क्रांति - फोटो : अमर उजाला
अवहाद निवृत्ति सोमनाथ की प्रेरक यात्रा
आईएएस अव्हाद निवृत्ति सोमनाथ की व्यक्तिगत यात्रा भी इस पहल को विशेष बनाती है। तीन बार यूपीएससी में असफल रहने के बाद उन्होंने चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त की। आईआरएस बनने के बाद भी उन्होंने अपने लक्ष्य को जारी रखा और 2020 में ऑल इंडिया 166वीं रैंक के साथ आईएएस बने। वर्तमान में धौलपुर में कार्यरत रहते हुए वे जमीनी स्तर पर बदलाव की दिशा में काम कर रहे हैं।
 

4 of 8
धौलपुर में ‘संविधान सखी’ क्रांति - फोटो : अमर उजाला
राजीविका महिलाओं की बढ़ती भूमिका
राजीविका की महिलाएं, जो पहले स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण का कार्य कर रही थीं, अब ‘संविधान सखी’ के रूप में शिक्षा और जनजागरूकता की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
धौलपुर में ‘संविधान सखी’ क्रांति - फोटो : अमर उजाला
वे गांव-ढाणी के लोगों को सरकारी योजनाओं, अधिकारों और समस्याओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें प्रशासन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
धौलपुर में ‘संविधान सखी’ क्रांति - फोटो : अमर उजाला
अनुपयोगी भवनों का ‘संविधान घर’ में रूपांतरण
अभियान की एक प्रमुख विशेषता यह है कि जिले के जर्जर और अनुपयोगी सरकारी भवनों को ‘संविधान घर’ में परिवर्तित किया गया है। ये स्थान अब सामुदायिक लर्निंग लैब के रूप में विकसित हो चुके हैं, जहां सुरक्षित वातावरण में डिजिटल संसाधनों के साथ अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में 28 डिजिटल लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं और 50 से अधिक निर्माणाधीन हैं, जिनसे लगभग 50,000 विद्यार्थी जुड़ चुके हैं।

पढ़ें- जश्न के शोर के बीच खुली पोल: फर्जी IAS बनकर छाया ‘निशांत’, अब QR कोड से पता चला सच; इन सबको दे रहा था चकमा
 
विज्ञापन

7 of 8
धौलपुर में ‘संविधान सखी’ क्रांति - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण समाज में बढ़ती भागीदारी
इस पहल का प्रभाव गांवों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। विद्यार्थी, महिलाएं और बुजुर्ग इन लाइब्रेरी का उपयोग कर रहे हैं। बाल संसद, वाद-विवाद, संविधान दीवार और “CEO for a Day” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में लोकतांत्रिक समझ विकसित की जा रही है, वहीं महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

8 of 8
धौलपुर में ‘संविधान सखी’ क्रांति - फोटो : अमर उजाला
देश के लिए संभावित मॉडल
धौलपुर का यह मॉडल यह संकेत देता है कि विकास केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि जागरूक और सशक्त नागरिकों के निर्माण से ही स्थायी परिवर्तन संभव है। ‘चंद्रज्योति अभियान’ प्रशासन और समाज की संयुक्त भागीदारी का एक उदाहरण बनकर उभरा है, जिसे अन्य जिलों में भी अपनाया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें