फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashok Gehlot: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नहीं चला गहलोत का जादू, देखें 10 अनदेखी तस्वीरें

सार

Ashok Gehlot: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नहीं चला गहलोत का जादू, देखें 10 अनदेखी तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 11
कभी जादू दिखाया करते थे अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
जादूगर अशोक गहलोत का जादू इस बार सफल नहीं हो पाया। राजस्थान में हुए सियासी घमासान पर गहलोत ने सोनिया गांधी से माफी मांगी और कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। गहलोत का सीएम पद अब भी खतरे में है, वह राजस्थान के अध्यक्ष रहेंगे या नहीं इस पर फैसाला कांग्रेस आलाकमान करेगा। बताया जा रहा है कि 30 सितंबर के बाद इस पर भी फैसला हो सकता है। 

हम यहां आपके लिए अशोक गहलोत के सियासी सफर की दस तस्वीरें लेकर आए। राजस्थान के जोधपुर जिले में 3 मई 1951 को जन्मे अशोक गहलोत के पिता के पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गहलोत जादूगर थे। गहलोत ने भी शुरुआती दिनों में जादू दिखाया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। तस्वीरों में देखिए अशोक गहलोत का सियासी सफर। 
 
विज्ञापन

2 of 11
जादूगर अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पिता जादूगर थे। उन्होंने अपने पिता से जादू सीखा था। छात्र जीवन में गहलोत अपने पिता के साथ जादू दिखाने के लिए जाया करते थे। यह तस्वीर तभी की है, बाद उन्होंने जादू दिखाना छोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 11
अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
अशोक गहलोत अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत एनएसयूआई से की थी। गहलोत की यह तस्वीर 70 के दशक की है। वह मंच से संबोधित कर रहे थे।

4 of 11
अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
छात्र राजनीति की शुरुआत में अशोक गहलोत ने यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई से की थी। युवा नेता के तौर पर वह उस समय भी उतने ही सक्रिय रहते थे। यह तस्वीर कांग्रेस संगठन के किसी कार्यक्रम की है।
विज्ञापन

5 of 11
अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1978 में अशोक गहलोत एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष थे। यह तस्वीर उसी समय की है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के बेनर तले वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ एनएसयूआई के अन्य नेता भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
यह तस्वीर 1979 की है। अशोक गहलोत कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे थे। इस दौरान उन्होंने अपने एक दोस्त के सैलून में अपना कार्यालय बनाया था। बताया जाता है कि चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं होने पर उन्होंने अपना टू-व्हीलर बेच दिया था। 
विज्ञापन

7 of 11
अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
यह तस्वीर 1979 के लोकसभा चुनाव की है। दिसंबर महीने में इंदिरा गांधी चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान आईं थी। इसी चुनाव में अशोक गहलोत को कांग्रेस ने पहली बार उम्मीदवार बनाया था। इंदिरा गांधी ने उस समय गहलोत के साथ प्रचार किया था।

8 of 11
अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के समय में अशोक गहलोत उस समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। यह तस्वीर उन्हीं दिनों की है। गहलोत और जोशी के साथ अन्य नेता भी दिखाई दे रहे हैं।

9 of 11
अशोक गहलोत और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया
अशोक गहलोत पहली बार 29 साल की उम्र में केंद्रीय मंत्री बने थे। इंदिरा गांधी के साथ उनकी यह तस्वीर 1983 है जो राष्ट्रपति भवन में ली गई थी।

10 of 11
अशोक गहलोत और पूर्व पीएम राजीव गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया
देश के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी सरकार में अशोक गहलोत कुछ समय केंद्रीय मंत्री बने थे। यह तस्वीर उसी दौर की है। कहा जाता है कि राजीव गांधी ने ही राजस्थान की राजनीति में गहलोत को आगे बढ़ाया था। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। 
विज्ञापन

11 of 11
सोनिया और राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
यह तस्वीर इसी साल उदयपुर में हुए कांग्रेस अधिवेशन की है। अशोक गहलोत सोनिया और राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे हैं। गहलोत के दोनों से ही अच्छे रिश्ते हैं। इतना लंबा सियासी सफर तय करने के बाद पार्टी ने अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का फैसला किया था, लेकिन वह अब अध्यक्ष नहीं बन पाए। 

नोट: यह सारी तस्वीरें और जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें