चांदी के रथ पर सवार होंगे भगवान।
- फोटो : अमर उजाला
श्री सांवलिया मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम ने बताया कि इस बार जलझूलनी एकादशी का मेला दो से चार सितंबर तक लगेगा। इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है। मेले के सभी आयोजन तय कर लिए हैं। इसमें तीन से चार करोड़ रुपए खर्च होंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान एकादशी के दिन रथयात्रा निकलेगी। भगवान के बाल विग्रह को चांदी के रथ में विराजमान कर जल में झुलाने के लिए लेकर जाएंगे। भगवान के रथ को भक्त अपने हाथों से खींचेंगे। यात्रा में जिसमें लाखों भक्त भाग लेंगे। रात में हॉस्पिटल मंच पर कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसी रात मीरा और गोवर्धन रंगमंच पर भी सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। मेले में कवि सम्मेलन के अलावा प्रसिद्ध गायिका ऋचा शर्मा, बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मय दल, बृजवासी ब्रदर्स, गोकुल शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां भी होंगी।