फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ‘लव मोहम्मद-लव सनातन’ बैनरों को लेकर बनी तनाव की स्थिति, प्रशासन की दखल से शांत हुआ मामला

Sat, 27 Sep 2025 04:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: बीकानेर में ‘लव मोहम्मद-लव सनातन’ के बैनर लगाए जाने से तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों ओर से लगाए गए बैनर हटवाए और लोगों को समझा-बुझा कर स्थिति को शांत कराया। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
1 of 4
लव मोहम्मद-सनातन के बैनरों से तनाव के बाद स्थिति संभली - फोटो : अमर उजाला
बीकानेर शहर के जोशीवाड़ा और दाऊजी मंदिर क्षेत्र में देर रात दो समुदायों के बीच बैनरों को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। दोनों ओर से लगाए गए बैनरों ने माहौल को बिगाड़ दिया, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। हालात को काबू में रखने के लिए मौके पर आरएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन ने बुलाई बैठक
तनाव बढ़ने से पहले ही कोतवाली थाने में दोनों समुदायों के मौजीज लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ सिटी श्रवणदास संत, एडीएम सिटी रमेश देव, एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी, सीओ सदर विशाल जांगीड़ सहित कई थानों के थानाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाया कि बीकानेर की गंगा-जमुनी तहजीब को किसी भी कीमत पर आंच नहीं आने दी जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर दी समझाइश - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों ने दिया शांति का भरोसा
बैठक में दोनों समुदायों से विनोद सैन, बजरंग तंवर, वेद व्यास, कैलाश भार्गव, अशोक पड़िहार, शैलेश गुप्ता, वली मोहम्मद, बाबा खान, फिरोज और रमजान कच्छावा सहित कई लोग शामिल हुए। सभी ने शांति बनाए रखने और माहौल को बिगड़ने नहीं देने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- Sonam Wangchuk: जोधपुर जेल में वांगचुक की एंट्री से बढ़ी हलचल; पहले भी यहां रह चुके हैं कई हाईप्रोफाइल कैदी
 
विज्ञापन

4 of 4
लव मोहम्मद-सनातन के बैनरों से बनी तनाव की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
बैनर हटवाकर हालात पर काबू
पुलिस ने दोनों ओर से लगाए गए बैनर हटवाए और लोगों को समझा-बुझा कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद देर रात जोशीवाड़ा और कसाइयों की बारी क्षेत्र में भारी पुलिस बल और आरएसी की टुकड़ियां तैनात की गईं।
 
अधिकारियों का सख्त संदेश
सीओ सिटी श्रवणदास संत ने कहा कि किसी भी कीमत पर शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक के समर्थन में शख्स ने की नारेबाजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें