फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara News: भाजपा और हिंदू संगठनों के लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, जानें क्यों बंद है जिला? तस्वीरें भी देखें

Fri, 27 May 2022 02:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान का भीलवाड़ा जिला शुक्रवार को बंद रहा। भाजपा और हिंदू संगठनों ने इस बंद का आह्वान किया था। दरअसल, आदर्श हत्याकांड मामले को लेकर भाजपा और हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा की पार्षद प्रत्याशी कोमल मेहता के विवादित बयान देने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। कोमल की रिहाई और हत्याकांड की जांच को लेकर यह बंद किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
महिलाओं से भी हुई पुलिस की झड़प। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सूचना केंद्र के पास पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कुछ प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।    
विज्ञापन

3 of 5
शहर में बड़ी संख्या में तैनात है पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भाजपा और हिंदू संगठन के लोगों ने शहर के बाजारों को जबरन बंद कराने का प्रयास किया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। साथ ही कई कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं को भी हिरासत में लिया है। सूचना केंद्र के पास पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

4 of 5
भगदड़ के बीच सड़क पर गिर गया बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा, वह प्रदर्शनकारियों से डरे नहीं और अपनी दुकानें खोलें। हालांकि शहर की ज्यादातर दुकानें बंद हैं। उधर, पुलिस की सख्ती के बाद भाजपा ने बंद समर्थकों से धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया है। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं और प्रशासन के आला अधिकारी हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यहां पूरी तरह से रहा बंद 
भीलवाड़ा के साथ-साथ आसींद, गंगापुर, मांडल, मांडलगढ़, शाहपुरा और जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से बंद है। इन इलाकों में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा और हिंदू संगठनों ने किया था भीलवाड़ा बंद का एलान। - फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला?
10 मई की देर रात शहर के शास्त्रीनगर इलाके में आदर्श तापड़िया की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन भाजपा का आरोप है कि मुख्य आरोपी अब तक नहीं पकड़ा गया है। भाजपा और हिंदू संगठन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे हैं। धरने के दौरान वार्ड नंबर 3 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी रही कोमल मेहता ने विवादित बयान दिया था। सिकंदर अली की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरोध में भाजपा और हिंदू संगठनों ने भीलवाड़ा बंद का एलान किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें