राजस्थान के भरतपुर में सोमवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली। तूफान के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से मेले का रूप ही बदल दिया। पलभर में लोगों के सपनों को तहस नहस कर गया। यहां लगे ऐतिहासिक श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला नुमाइश में बड़ा झूला भरभराकर दूसरे झूले पर गिर गया। दूसरे नाव के झूल पर जा अटका। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
वहीं मेले में करीब 70 फीसदी से अधिक दुकानों के टेंट फट गए। इससे दुकानों में रखा सामान भीग कर खराब हो गए। गनीमत रही कि मेले में कोई जनहानि नहीं हुई। ना ही कोई व्यक्ति घायल हुआ। जिस समय झूला गिराए उस समय झूला खाली था। प्रशासन व्यवसाइयों की मदद कर मेले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। जिले में कई जगह चना मटर के आकार के ओले भी गिरे हैं।