फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई पत्नी को मारी गोली: पति ने खुद को भी किया शूट, हुई मौत; शादी समारोह में क्यों दिखा खौफनाक मंजर?

Fri, 01 May 2026 03:48 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur News: भरतपुर के सिंघावली गांव में पति ने मायके आई पत्नी को गोली मारकर खुद को भी शूट कर लिया। इस घटना में पति की मौत हो गई, पत्नी गंभीर घायल है। शादी समारोह के बीच हुई घटना से गांव में सनसनी फैल गई, पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
1 of 6
पति ने पत्नी को गोली मारकर ली खुद की जान - फोटो : अमर उजाला
भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के गांव सिंघावली में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मायके आई एक महिला को उसके पति ने ससुराल पहुंचकर गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए भरतपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह के बीच पहुंचा पति
जानकारी के अनुसार, राधिका पुत्री ओमवीर की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के खेरागढ़ क्षेत्र के बरुअर निवासी राघवेन्द्र के साथ हुई थी। राधिका 30 अप्रैल को अपने मायके में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान अगले दिन उसका पति राघवेन्द्र मोटरसाइकिल से ससुराल पहुंचा।
 
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
अवैध हथियार के साथ वारदात
बताया जा रहा है कि राघवेन्द्र अपने साथ बैग में अवैध हथियार (कट्टा) लेकर आया था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और माहौल खुशियों से भरा हुआ था। इसी बीच वह अपनी पत्नी को कमरे में ले गया, जहां उसने राधिका को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

पढ़ें- उदयपुर में हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती, फिर लूटा; युवती समेत दो हुए गिरफ्तार
 

4 of 6
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
अफरातफरी और अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक राघवेन्द्र की मौत हो चुकी थी, जबकि राधिका गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

5 of 6
इलाज के लिए घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। भरतपुर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से अवैध कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विवाद की आशंका पर जांच
ग्रामीणों के अनुसार, राघवेन्द्र ने पहले ही अपनी पत्नी को मायके जाने से मना किया था, लेकिन वह शादी में शामिल होने के लिए मायके आ गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
 
खुशियों के बीच पसरा मातम
शादी के घर में हुई इस फायरिंग की घटना ने पूरे गांव को दहला दिया है। जहां एक ओर शादी की खुशियां थीं, वहीं अचानक मातम छा गया। परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं और पूरे मामले को लेकर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें