बिना सुरक्षा मानकों के बनाए जा रहे थे पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम विश्वजीत सिंह का कहना है कि यह गोदाम कम और अवैध पटाखा फैक्टरी ज्यादा लग रही है। रिहायशी क्षेत्र के पास इतने भारी मात्रा में विस्फोटक का बिना सुरक्षा इंतजामों के मिलना एक बड़े खतरे को दावत देने जैसा है।
कोतवाली थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आरपीएस भजनलाल शर्मा ने बताया कि फैक्टरी को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ फायर एक्सप्लोसिव एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच गिरफ्तारी की जाएगी।