पीएम मोदी और सीएम भजनलाल मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पूजा करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
इन दिग्गजों ने शक्तिपीठ पर टेका मत्था
मातारानी त्रिपुरा सुंदरी के दर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति दिवंगत भैरोंसिंह शेखावत, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल कलराज मिश्रा, ओम माथुर, गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, योग गुरु बाबा रामदेव, प्रकाश जावड़ेकर, हेमा मालिनी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व राज्यपाल दिवंगत कल्याण सिंह, पंजाब के राज्यपाल रहे वीपी सिंह, सीपी जोशी और सचिन पायलट आदि दिग्गज नेता माता के चरणों में धोक लगा चुके हैं।