अभिजीत मुहूर्त में हुई घटस्थापना
- फोटो : अमर उजाला
अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना
त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष धूलजी पंचाल और महामंत्री नटवरलाल पंचाल ने बताया कि पंडित निकुंज मोहन पंड्या के आचार्यत्व में अभिजीत मुहूर्त में 12.30 बजे घट स्थापना की गई। प्रतिदिन दर्शन प्रातः 5 बजे से होंगे और मंगला आरती प्रातः 7 बजे होगी। रात्रि 8 से 12 बजे तक गरबा कार्यक्रम का आयोजन होगा। दुर्गाष्टमी पर 30 सितंबर को हवन किया जाएगा और नवमी को घट उत्थापन प्रातः 10.30 बजे होगा।
मीडिया प्रभारी संजय पंचाल ने बताया कि नवरात्रि के लिए 12 क्विंटल प्रसाद तैयार किया गया है। जल, टेंट, पार्किंग, सुरक्षा, सफाई और प्रसाद वितरण आदि कार्यों के लिए प्रभारी और टीम गठित की गई है ताकि आयोजन व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।