स्कूल में ताला जड़कर प्रदर्शन करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
लोहिड़ी स्कूल में ताला बंद आंदोलन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह सिणधरी ब्लॉक स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोहिड़ी के छात्रों को जैसे ही अपने प्रधानाचार्य जगदीश कुमार सोलंकी का तबादला होने की जानकारी मिली, उन्होंने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। छात्रों ने स्कूल का मुख्य गेट बंद कर ताला जड़ दिया और नारेबाजी शुरू कर दी कि प्रिंसिपल का तबादला रद्द करो।
कई छात्राओं ने स्कूल की चाबियां अपने पास रख लीं और साफ कह दिया कि जब तक आदेश वापस नहीं लिया जाता, वे पढ़ाई शुरू नहीं करेंगे। ग्रामीण भी आंदोलन में शामिल हो गए और आरोप लगाया कि सोलंकी का तबादला राजनीतिक दबाव में किया गया है। उनका कहना था कि सोलंकी के कार्यकाल में स्कूल के नतीजे लगातार बेहतर रहे और बच्चों ने जिला व राज्य स्तर पर सफलता पाई, ऐसे में यह तबादला शिक्षा के हित में नहीं है।