यूट्यूबर अमित शर्मा ने वीडियो रिकॉर्ड किया है।
- फोटो : Crazy XYZ
दरअसल, यूट्यूबर अमित शर्मा ने एक कार पर एक लाख से ज्यादा पटाखे रखकर आग लगा दी और इसका पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया। बाद में अमित ने इस वीडियो को अपने चैनल Crazy XYZ पर अपलोड किया है। दीपावली से ठीक पहले आए इस वीडियो में दिख रहा है कि अमित ने कार के ऊपर बहुस सारे पटाखों की लड़ियां लगा दीं। 5000 से 10000 पटाखों वाली इन लड़ियां को कार पर टेप से चिपकाया गया। जिसके बाद का वीडियो अमित ने रिकॉर्ड किया है।