अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर पूरे देश में आस्था का माहौल है। वहीं, अजमेर के पुष्कर में भी एक ऐसा राम भक्त है, जिसने कई दिनों की कड़ी मेहनत से बालू मिट्टी के माध्यम से श्रीराम मंदिर की कलाकृति बनाकर श्रीराम भगवान को समर्पित किया है।