राजस्थान दसवीं बोर्ड रिजल्ट 2026
- फोटो : अमर उजाला
लड़कियों का दबदबा कायम
इस वर्ष भी परिणामों में छात्राओं ने बाजी मारी। कुल परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के 93.06 प्रतिशत से 1.17 प्रतिशत अधिक है। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90 रहा, जबकि छात्रों का 93.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे एक बार फिर साबित हुआ कि शैक्षणिक क्षेत्र में छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
ऐतिहासिक रहा इस बार का परिणाम
इस बार का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा है। पहली बार 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया गया और बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च महीने में ही परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर फरवरी के अंत तक आयोजित की गई थीं।