फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Tina Dabi: डेढ़ महीने बाद सामने आईं टीना डाबी की शादी की तस्वीरें, प्रदीप के साथ जंच रही जोड़ी

Sun, 05 Jun 2022 01:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

tina dabi wedding pic
विज्ञापन
1 of 6
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे - फोटो : Social Media
राजस्थान की चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी और डॉ. प्रदीप गवांडे ने 20 अप्रैल को शादी की थी। इस शादी में परिवारजन और कुछ गेस्ट ही शामिल हुए थे। अब शादी के डेढ़ महीने बाद टीना डाबी सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
मेंहदी लगाते हुए टीना डाबी - फोटो : Social Media
टीना ने लिखा-मेरी शादी का एल्बम आ गया
बता दें कि शादी के बाद टीना डाबी और प्रदीप ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था। ऐसे में उनके प्रशंसकों को शादी की कुछ तस्वीरें ही देखने को मिली। अब टीना डाबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा- 'फाइनली मेरी शादी का एल्बम आ गया है, उन यादगार दिनों को आप सभी के साथ साझा करते हुए मुझे खुशी हो रही।'
विज्ञापन

3 of 6
परिजनों के साथ डांस करते प्रदीप - फोटो : Social Media
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी 20 अप्रैल को हुई और इसमें काफी कम लोग शामिल हुए थे। इसकी कुछ तस्वीरें ही सामने आई थी, जिसमें कपल डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के सामने खड़े दिखें। दोनों ने ही सफेद कपड़े पहन रखे थे। 

4 of 6
दुल्हने के लिबास में टीना - फोटो : Social Media
22 अप्रैल को था रिसेप्शन
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने 22 अप्रैल को अपने रिश्तेदारों और मित्रों के लिए रिसेप्शन रखा था। कुछ मेहमानों ने ही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। रिसेप्शन में मुख्य सचिव उषा शर्मा, सीएम के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, सीएम सालाहकार निरंजन आर्य, प्रमुख सचिव अखिल अरोरा, प्रमुख सचिव अपर्णा अरोरा, सीएम की सचिव आरती डोगरा, सीएम के सचिव गौरव गोयल, जयपुर कलेक्टर राजन विशाल, आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश कसेरा, भवानी सिंह देथा, चित्तौड़गढ़ कलेक्टर अरविंद पोसवाल, भरतपुर कलेक्टर आलोक रंजन, जयपुर कमिश्नर आलोक श्रीवास्तव, एडीजी गोविन्द गुप्ता ने पहुंचकर वर-वधू को शुभकामनाएं देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

5 of 6
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया था - फोटो : Social Media
प्रदीप टीना से 13 साल बड़े हैं
टीना डाबी 2016 बैच की राजस्थान कैडर की अधिकारी हैं, जबकि प्रदीप गवांडे 2013 बैच के। टीना संयुक्त वित्त (कर) सचिव हैं, जबकि डॉ. गवांडे पुरातत्व एवं संग्रहालय के निदेशक हैं। 29 साल की टीना डाबी की यह दूसरी, जबकि प्रदीप गावंडे की पहली शादी है। प्रदीप गवांडे वो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। इसके साथ ही वे चूरू के कलेक्टर भी रह चुके हैं। प्रदीप टीना से उम्र में 13 साल बड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी के कार्यक्रम 22 गोदाम स्थित होटल में आयोजित किए गए थे - फोटो : Social Media
अतहर आमिर से हुई थी पहली शादी
टीना की पहली शादी कश्मीर के आईएएस अधिकारी अतहर आमिर उल शफी खान से हुई थी, लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली। इस जोड़े को अगस्त 2021 में जयपुर की एक फैमिली कोर्ट ने तलाक दे दिया था। दोनों ने यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया था और शादी की थी, जिससे यह कपल रातोंरात चर्चित हो गया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें