फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चे की देखभाल करते हुए बढ़ जाता है तनाव? इन टिप्स से हैंडल करें स्ट्रेस

Thu, 06 Feb 2025 04:11 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की इस खबर में हम आपको उन आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप पेरेंटिंग स्ट्रेस कम कर सकते हैं और बिना किसी तनाव के बच्चे का पालन-पोषण कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बच्चे की देखभाल करते-करते तनाव में आ जा रहे हैं आप? - फोटो : Freepik
Parenting Stress: बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी माता-पिता के लिए एक सुखद अनुभव होता है। आज-कल पेरेंट्स बच्चों की देखभाल करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, पेरेंटिंग जितनी आसान दिखती है, उतनी है नहीं। यह काफी चुनौतीपूर्ण हो जाती है क्योंकि इसमें माता-पिता को बच्चे की सही दिशा और उज्जवल भविष्य की चिंता होती है। ऐसे में वह हर चीज प्लानिंग के साथ ही करना पसंद करते हैं। आज की इस खबर में हम आपको उन आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप पेरेंटिंग स्ट्रेस कम कर सकते हैं और बिना किसी तनाव के बच्चे का पालन-पोषण कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रियल एक्सपेक्टेशन रखें - फोटो : Freepik
रियल एक्सपेक्टेशन रखें
पेरेंट्स कई बार खुद पर कई चीजों का दबाव डाल देते हैं। इसमें बच्चे के लिए सब कुछ परफेक्ट करना आदि शामिल होता है। यही नहीं, वह जो कुछ भी करते हैं, उसके बदले में बच्चे से बहुत सी उम्मीदें भी बांध लेते हैं। यह आगे चलकर तनाव का कारण बन जाती है। आपको यह समझना बहुत जरूरी है कि बच्चों से ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए क्योंकि यह आगे चलकर स्ट्रेस का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
अच्छे से करें टाइम मैनेज - फोटो : freepik
अच्छे से करें टाइम मैनेज
पेरेंटिंग के लिए टाइम निकालना एक अच्छी बात होती है। हालांकि, इन सब में माता-पिता एक दूसरे को समय देना पूरी तरह से भूल जाते हैं। काम के साथ-साथ एक दूसरे को टाइम देना भी काफी जरूरी है। ऐसे में आपको एक रूटीन बनाने की जरूरत है, जिससे आप घर और पर्सनल लाइफ को बैलेंस कर पाएं। इससे आप बच्चे को टाइम भी दे पाएंगे और स्ट्रेस फ्री होकर काम कर पाएंगे।

4 of 5
खुद पर भी दें ध्यान - फोटो : Freepik
खुद पर भी दें ध्यान
कई बार ऐसा होता है कि काम की उलझन में हम खुद पर ध्यान देना भूल जाते हैं। माता-पिता होने के नाते हम अपनी जरूरतों को पूरी तरह से इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में आपको खुद पर भी पूरी तरह से ध्यान देने की जरूरत है। अच्छी नींद, एक्सरसाइज और डाइट आपके स्ट्रेस लेवल को कम करने में पूरी तरह से मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूसरों की मदद ले सकते हैं - फोटो : Freepik
दूसरों की मदद ले सकते हैं
अगर आप वर्किंग हैं और यह सब आपके लिए काफी मुश्किल होता जा रहा है को परिवार वालों और दोस्तों की मदद लेने में बिल्कुल भी संकोच न करें। अगर फिर भी आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं। इससे आपका तनाव जरूर कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें