फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा के आरोपी लक्खा सिधाना के समर्थन में आया उसका गांव, प्रस्ताव डालकर कह दी ये बात 

Mon, 01 Feb 2021 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
लक्खा सिधाना - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के लाल किले में 26 जनवरी को हुई घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने पंजाब के लक्खा सिधाना को नामजद किया है। गांव सिधाना की पंचायत और ग्रामीणों ने रविवार को एक प्रस्ताव डाला। इस प्रस्ताव में पंचायत एवं ग्रामीणों ने एलान किया कि वह लक्खा के साथ हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लक्खा के समर्थन में आए गांव सिधाना के ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचायत की ओर से डाले गए प्रस्ताव की वीडियो बनाकर गांव के लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दी है। सोशल मीडिया से मिले वीडियो के अनुसार गांव सिधाना की पंचायत ने रविवार को लक्खा सिधाना के पिता रत्न सिंह को साथ लेकर गांव के सरपंच बूटा सिंह की हाजिरी में एक प्रस्ताव डाला। 


विज्ञापन

3 of 5
लक्खा सिधाना - फोटो : फाइल फोटो
इसमें सरपंच बूटा सिंह और खेत मजदूर के नेता कौर सिंह ने कहा कि पूरे गांव के लोग लक्खा सिधाना के साथ है। अगर लक्खा सिधाना गद्दार है तो पूरा गांव गद्दार है। 

4 of 5
लक्खा सिधाना - फोटो : फाइल फोटो
गांव सिधाना के सरपंच बूटा सिंह ने किसान यूनियनों के कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बेवजह लक्खा को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने नेताओं को ताकीद की कि वे सोच समझ कर बोलें। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस उनके गांव में आकर लक्खा सिधाना या उसके परिवार को परेशान करेगी तो पूरे गांव के लोग लक्खा एवं उसके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे़ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लक्खा सिधाना - फोटो : फाइल फोटो
कुछ दिन पहले सिधाना ने फेसबुक पर लाइव होकर कहा था कि केंद्र सरकार इस आंदोलन को खत्म करने पर तुली है। जो हुआ उसे छोड़ो, सभी लोग आंदोलन पर ध्यान दो। जब भी हम सरकार के खिलाफ ऐसे बड़े संघर्ष करते हैं तो ऐसी साजिशें होती रही हैं। यह समय किसने क्या किया, यह देखने का नहीं है। अभी एकजुट होने का समय है, ताकि आंदोलन को बचाया जा सके।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें