Shambhu Border Farmers Protest: पंजाब के किसान फरवरी से अपनी मांगों को लेकर शंभू बाॅर्डर पर बैठे हैं। दिसंबर में किसान दो बार दिल्ली कूच का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन दोनों बार वे हरियाणा में घुस नहीं पाए थे। शनिवार को तीसरी बार किसान दिल्ली की तरफ बढ़े, लेकिन आंसू गैस और वाटर कैनन के हमलों ने उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
1 of 7
शंभू बाॅर्डर पर किसानों पर वाटर कैनन का प्रयोग
- फोटो : सुदेश तनेजा/संवाद
पंजाब के किसान फरवरी से अपनी मांगों को लेकर शंभू बाॅर्डर पर बैठे हैं। किसान दो बार दिल्ली कूच का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन दोनों बार हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था।शनिवार को फिर किसानों ने दोपहर 12 बजे दिल्ली की तरफ कूच किया।
विज्ञापन
2 of 7
kisan andolan
- फोटो : संवाद
किसान आगे जाने के लिए रास्ता मांगते रहे वहीं पुलिस का कहना था कि किसान दिल्ली जाने की अनुमति दिखाएं और आगे जाएं। पुलिस का कहना था कि यदि किसानों के पास अनुमति है तो वे खुद उन्हें दिल्ली तक छोड़कर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 7
kisan andolan
- फोटो : संवाद
इसके बाद किसानों की तरफ से बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया गया। जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके अलावा आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
4 of 7
kisan andolan
- फोटो : संवाद
पुलिस की कार्रवाई से किसानों में भगदड़ मच गई। किसान कड़ाके की ठंड में ठंडे पानी से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे।
विज्ञापन
5 of 7
kisan andolan
- फोटो : संवाद
किसानों का आरोप है कि एक्सपायरी डेट के आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
6 of 7
kisan andolan
- फोटो : संवाद
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि पुलिस की तरफ से गंदा पानी फेंका जा रहा है। केमिकल वाला स्प्रे किया जा रहा है। किसानों पर पुलिस ने ड्रोन से भी आंसू गैस के गोले छोड़े।
करीब दो घंटे की कशमकश के बाद किसानों का जत्था वापस लाैट गया। अब किसान नेता प्रेस कांफ्रेंस कर अगली रणनीति की जानकारी देंगे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हम चाहते हैं कि देशभर के किसान अपनी आवाज उठाएं, अगर वो ऐसा करेंगे तो आंसू गैस समेत ये सारी चीजें बंद कर दी जाएंगी और हमें दिल्ली जाने दिया जाएगा और हमारी मांगें पूरी की जाएंगी। हरियाणा पुलिस जनता को गुमराह कर रही है। 100 लोगों का पैदल चलना देश के लिए खतरनाक कैसे हो सकता है?