जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
तकिए से दबाया बुजुर्ग का मुंह
22 जुलाई को सुबह सवा दस बजे जब परविंदर कौर अपनी सास के पास पहुंची तो वह चारपाइ पर लेटी थी लेकिन बुलाने पर भी हिली नहीं। पड़ोसियों को बुलाया तो देखा कि मनजीत कौर की मौत हो चुकी है, जिसके बाद बुजुर्ग महिला के बड़े बेटे जसविंदर सिंह को स्पेन से बुलाया। जसविंदर सिंह ने 22 जुलाई की सुबह दस बजे की फुटेज व पहले की फुटेज चेक की तो देखा कि उसकी माता मनजीत कौर घर के लॉबी में पड़ी थी, जिसे बिस्तर पर लिटाने के बाद केयरटेकर सुनीता कौर तकिए से मुंह दबा रही थी।