नाइपर की तरफ से तैयार की गई चाय।
- फोटो : अमर उजाला
नाइपर मोहाली की चाय ने बढ़ाई शरीर की इम्यूनिटी
देश के नामी राष्ट्रीय संस्थान राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान नाइपर मोहाली ने संक्रमण के खिलाफ शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली (इम्यूनिटी बूस्टर) हर्बल चाय बनाई थी। यह चाय संस्थान के रसायन विभाग द्वारा तैयार की गई थी। रसायन मंत्रालय ने बताया था कि चाय में रोगजनक सूक्ष्म जीव जैसे बैक्टीरिया, वायरस और किसी भी अन्य प्रकार के विषाक्त उत्पादों को बेअसर और समाप्त करने की क्षमता होती है। हर्बल चाय में अश्वगंधा, गिलोय, मुलेठी, तुलसी और ग्रीन टी जैसी छह स्थानीय रूप से उपलब्ध जड़ी-बूटियों का एक मिश्रण है। चाय का दिन में तीन बार प्रयोग करना था। यह बच्चों बुजुर्गों व सभी आयु वर्ग के लिए अच्छी थी।