फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर

Wed, 15 Sep 2021 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा नगमा सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
1 of 5
मोहाली के टि्वंकल कुमार सिगरेट के बचे हिस्से को रिसाइकिल करते हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिगरेट के फेंके गए टुकड़े को रिसाइकल कर मोहाली के ट्विंकल ने आपदा को अवसर में बदलने का शानदार उदाहरण पेश किया है। यूट्यूब से उन्होंने यह तकनीक सीखी और फिर ट्राइसिटी में अपना काम शुरू कर दिया। आज उनके साथ 22 लोगों की टीम है। इससे वह अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। ट्विंकल पेशे से फिल्म वीडियोग्राफर हैं।

ट्विंकल ने बताया कि उनकी फिल्म बनाने की कंपनी भी है। इसमें वह फिल्म वीडियोग्राफर का काम करते हैं। मार्च में जब लॉकडाउन लगा तो उनका काम बंद हो गया। उनकी आमदनी का कोई जरिया नहीं था। एक दिन उन्होंने यूट्यूब पर सिगरेट को रिसाइकल करने का वीडियो देखा। इससे उन्होंने प्रेरणा ली और अपने दोस्तों से यह बात साझा की। दोस्तों ने उसका मजाक उड़ाया और गंभीरता से उसकी बात को नहीं सुना। 

इसके बाद उन्होंने अपने पिता और जीजा से मदद मांगी। उनके सहयोग से उन्होंने काम शुरू कर दिया। इसके लिए उन्होंने पहले पूरी जानकारी ली। सिगरेट, तंबाकू की दुकान पर अपने बॉक्स लगाए, जिसमें लोग सिगरेट पीकर बचा हुआ हिस्सा डालने लगे। पहले तो काफी दिक्कतें आईं। लोगों ने उपहास भी किया लेकिन देखते देखते काम चल निकला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
टि्वंकल कुमार की फैक्टरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनेस में लगा दी सारी जमा पूंजी
वह डेराबस्सी में अपने गोदाम में बॉक्स बनाने और सिगरेट को रिसाइकल करने का काम कर रहे हैं। ट्विंकल ने बताया कि इसे शुरू करने के लिए उन्होंने अपनी सारी बचत पूंजी लगा दी। एक दोस्त को पार्टनर बनाया। पता चला कि उत्तर भारत में एक ही व्यक्ति इस काम को करता है। उसकी नोएडा में छोटी सी फैक्टरी है। उनसे मिलकर जाना कैसे सिगरेट के बचे हुए हिस्से को कागज से कैसे अलग करके उसमें से प्लास्टिक नुमा रूई निकाल सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सिगरेट बड्स को किया जाता है साफ। - फोटो : ANI
सिगरेट के बड्स को साफ कर महिलाएं भी कमा रहीं पैसा
उन्होंने पंचकूला से शुरुआत की और धीरे-धीरे चंडीगढ़ और मोहाली की छोटी बड़ी सभी सिगरेट बेचने वाली दुकानों में अपने बॉक्स लगाए। लोग सिगरेट पीकर बचा हुआ हिस्सा इसमें फेंकने लगे। बॉक्स से सिगरेट बड को इकट्ठा करने के लिए दो लड़कों को रखा। सिगरेट के बड्स को साफ करने का काम महिलाओं को दिया। ये महिलाएं आज इनसे तीन से चार हजार रुपये महीना कमा रही हैं। 
 

4 of 5
सिगरेट से निकली रुई को खिलौनों में भरा जाता है। - फोटो : ANI
ऐसे करते हैं सिगरेट से कमाई
ट्विंकल ने बताया कि सिगरेट के पिछले हिस्से में प्लास्टिक की रूई होती है। इसे चार हिस्सों में अलग करते हैं। सिगरेट बड के पिछले हिस्से के केमिकल को साफ करने में पंद्रह दिन का समय लगता है। इसे नोएडा भेजा जाता है। फिल्टर होने के बाद इसमें से 98 प्रतिशत केमिकल निकाल दिया जाता है और साफ हुई रूई को तकिये, टेडी बियर, सोफे के गद्दे, जूडो बॉक्स आदि में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहाली में सिगरेट के बचे टुकड़े रिसाइकिल। - फोटो : ANI
ट्राइसिटी में लगे हैं 800 बॉक्स
ट्विंकल ने बताया कि एक आधी जली सिगरेट से कागज, राख और तंबाकू हमारे पास बच जाता है। जली सिगरेट के कागज को मच्छर भगाने के लिए जलाए जाने वाले पेपर में इस्तेमाल किया जाता है। जबकि राख और तंबाकू खाद बनाने के काम आते हैं। आज की तारीख में ट्राइसिटी में हमारे 800 बॉक्स लगे हुए हैं। इस काम को करते डेढ़ साल से ज्यादा का समय बीत गया है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें