फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर का मर्डर: प्यार में धोखा और सच सामने आने पर इंस्टाग्राम की दोस्ती का खूनी अंत; नेपाल रूट की कहानी

Thu, 21 May 2026 02:14 PM IST
Sharukh Khan विकास मल्होत्रा, संवाद, लुधियाना

सार

पंजाबी सिंगर की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को गुमराह करने के लिए कातिल प्रेमी नेपाल के रास्ते भारत आया था। वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से फरार हो गया। पुलिस रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में है। पुलिस का दावा आरोपी को जल्द ही कनाडा से गिरफ्तार कर  भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 10
Punjabi Singer Inder Kaur - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सोशल मीडिया के डिजिटल संसार से शुरू हुआ एक खूबसूरत प्रेम प्रसंग बेहद खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। करीब एक दशक पहले संगीत की दुनिया में कदम रखने वाली और कई मशहूर गायकों के साथ सुर मिलाने वाली पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या की दास्तान रूह कंपा देने वाली है। 
कनाडा में रहने वाले मोगा के सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी बराड़ ने पहली शादी और दो बच्चों का सच छिपकर गायिका को अपने जाल में फंसाया। छह साल तक चले इस रिश्ते का अंत तब हुआ जब इंदर कौर को सुक्खी की इस कड़वी हकीकत का पता चला और उसने शादी से इनकार कर दिया। 

अपनी बेवफाई पर पर्दा डालने और जिद पूरी न होने पर आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर खूनी साजिश रची और गायिका की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले वह पुलिस को गुमराह करने के लिए नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा था और शातिर कातिल वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल के रास्ते से ही कनाडा फरार हो गया।
 
विज्ञापन

2 of 10
इंदर काैर - फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम की चैटिंग से परवान चढ़ा था प्यार
करीब पांच वर्ष पहले पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से उभर रही इंदर कौर की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए सुखी बराड़ से हुई थी। शुरुआत मैसेंजर पर सामान्य बातचीत से हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर गहरे प्यार में बदल गई। सुक्खी अक्सर कनाडा से पंजाब सिर्फ इंदर से मिलने आता था और उसने जल्द शादी का झांसा देकर गायिका का भरोसा जीत लिया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के परिवारों ने एक-दूसरे को अपना लिया। 
 
विज्ञापन

3 of 10
इंदर काैर - फोटो : Instagram
इंदर के माता-पिता और भाई के दक्षिण कोरिया में होने के कारण वह लुधियाना में अपने ताया जी के साथ रहती थी। जब सुक्खी ने इंदर और उसके भाई को कनाडा में सेटल करने का सपना दिखाया, तो गायिका के परिजनों ने मोगा जाकर उसके घर पर रिश्ते की रजामंदी दे दी। 

 

4 of 10
इंदर काैर - फोटो : Instagram
सुक्खी बराड़ के प्यार में अंधी हो चुकी इंदर कौर ने उसके कहने पर अपने पीक पर चल रहे सिंगिंग करियर और सोशल मीडिया से दूरी बना ली। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स होने के बाद भी उसने रील्स और गानों की रिकॉर्डिंग बंद कर दी और लुधियाना में बुटीक व मेकअप आर्टिस्ट का काम शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 10
इंदर काैर - फोटो : Instagram
इस साल 11 जनवरी को सुक्खी विशेष रूप से इंदर का जन्मदिन मनाने लुधियाना आया और मार्च में शादी करने का वादा किया। हालांकि, मार्च बीतने के बाद जब उसने टालमटोल शुरू की, तो इंदर को शक हुआ। आखिरकार सच सामने आ गया कि सुक्खी न केवल शादीशुदा है, बल्कि उसके 12 और 7 साल के दो बच्चे भी हैं।

 
विज्ञापन

6 of 10
इंदर काैर - फोटो : Instagram
जब इनकार बना मौत का सबब: जबरन कार में बिठाया और मार दी गोली
पहली पत्नी को छोड़े बिना इंदर पर शादी का दबाव बना रहे सुक्खी को जब गायिका ने सिरे से खारिज कर दिया, तो उसने खौफनाक योजना बनाई। अप्रैल में वह चुपचाप नेपाल के रास्ते पंजाब आया और मोगा में रहकर हत्या की रेकी की। 13 मई को वह दो टैक्सियों में अपने पिता और साथियों के साथ लुधियाना पहुंचा। 

 
विज्ञापन

7 of 10
इंदर काैर - फोटो : Instagram
बाजार से ग्रोसरी का सामान लेकर लौट रही इंदर को उसने आखिरी बार मिलने के बहाने रोका और मना करने पर जबरन उसकी ही कार में सवार हो गया। जमालपुर से चंडीगढ़ रोड की तरफ बढ़ते हुए नीलों पुल के पास उसने गाड़ी माछीवाड़ा की तरफ मोड़ दी। कार के भीतर ही उसने इंदर की गोली मारकर हत्या कर दी और शव व कार दोनों को अलग-अलग जगहों पर नहर में फेंक दिया।

8 of 10
इंदर काैर - फोटो : फाइल
शातिर दिमाग कातिल का 'नेपाल रूट' और पुलिस की गिरफ्त में आए मददगार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने दिल्ली हवाई अड्डे के बजाय नेपाल सीमा का रुख किया, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचा जा सके। उसने पहले से ही एक टैक्सी बॉर्डर तक के लिए बुक कर रखी थी।

9 of 10
इंदर काैर - फोटो : Instagram
कनाडा के पासपोर्ट पर नेपाल की मुहर लगवाकर वह भारत में बिना किसी आधिकारिक एंट्री के दाखिल हुआ था, ताकि बाद में वह अपनी मौजूदगी से मुकर सके। पुलिस ने स्तर्कता दिखाते हुए मुख्य आरोपी के पिता प्रीतम सिंह और उसके साथी कर्मजीत को दबोच लिया है।
विज्ञापन

10 of 10
गायिका इंदर काैर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
नहर से निकाली गई गायिका की कार से खून के निशान और कारतूस का खोखा बरामद हुआ है, जिससे गनशॉट से मौत की पुष्टि हो रही है। फिलहाल पुलिस अब कोर्ट से गैर-जमानती वारंट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाकर विदेश मंत्रालय के जरिए आरोपी के कनाडाई प्रत्यर्पण की कानूनी कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें