फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया का प्यार: साढ़े तीन फुट की दुल्हन...ढाई फुट का दूल्हा, फेसबुक पर मुलाकात; गुरुद्वारे में रचाई शादी

Mon, 10 Feb 2025 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर

सार

जालंधर की साढ़े तीन फुट की सुप्रीत ने ढाई फुट के जमशेर से जालंधर में गुरुद्वारे में शादी रचाई है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। डेढ़ साल डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। दोनों ने लव मैरिज के लिए घर वालों को मनाया।
विज्ञापन
1 of 5
love marriage - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर परवान चढ़े प्यार को रिश्ते में बदलते हुए जालंधर की साढ़े तीन फुट की सुप्रीत कौर ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले ढाई फुट के जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक शादी रचाई। सुप्रीत कौर कनाडा में रहती है और शादी के लिए वह अपने घर जालंधर में आई थी। दोनों ने जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए जिसकी फोटो वीडियो सामने आई है।

सोमवार को कुरुक्षेत्र में दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। डेढ़ साल डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। 


 
विज्ञापन

2 of 5
दूल्हा जमशेर और दुल्हन सुप्रीत - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर खुद को हरियाणा का सबसे छोटा व्यक्ति कहने वाले पोला मलिक कुरुक्षेत्र के उपमंडल पिहोवा के सारसा गांव के रहने वाले है। पोला के पास करीब 5 एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेतीबाड़ी करता है। उसका एक छोटा भाई राहुल मलिक भी है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
दूल्हा जमशेर - फोटो : अमर उजाला
पोला मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसके फेसबुक पर 17 हजार और इंस्टाग्राम पर साढ़े 5 हजार फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव पोला मलिक अपनी वीडियो को लेकर चर्चाओं में रहता है।

 

4 of 5
दूल्हा जमशेर - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक एक संस्था के पेज के जरिए डेढ़ साल पहले पोला मलिक की फेसबुक पर कनाडा में रह रही सुप्रीत कौर से मुलाकात हुई थी। सुप्रीत ने कनाडा की नागरिकता ले रखी है। वह कभी-कभी भारत आती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुल्हन सुप्रीत - फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और प्यार परवान चढ़ा। काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद पोला ने अपने परिवार को लव मैरिज के लिए मना लिया। एक दूसरे को जाने और परिवार को समझने के लिए सुप्रीत कौर पोला कि गांव भी गई थी।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें