फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा प्रेम : गायक दिलजान के किसी सर्टिफिकेट पर नहीं है पिता का नाम, गुरु को ही दे दिया था दर्जा 

Wed, 31 Mar 2021 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
गायक दिलजान। - फोटो : @diljaanlive
पंजाब के प्रसिद्ध युवा गायक दिलजान की मौत से पंजाब की संगीत इंडस्ट्री में शोक फैल गया है। नेशनल हाईवे पर करतारपुर के रहने वाले गायक दिलजान की सड़क हादसे में मौत से कला जगत स्तब्ध है। दिलजान इंग्लैंड, यूएसए, कतर, दुबई और अफ्रीका सहित कई देशों में अपने कार्यक्रम कर चुके थे। संगीत के लिए जितना त्याग और बलिदान उन्होंने दिया, उससे बेहतरीन उदाहरण नहीं हो सकता। करतारपुर में बलदेव कुमार के घर में जन्म लेने वाले दिलजान को संगीत से इतना प्यार था कि बचपन से ही उन्होंने मढार करतारपुरी का दामन थाम लिया था। मढार नेशनल इंश्योरेंस में क्लास वन अधिकारी थे और संगीत के महागुरु पूर्ण शाहकोटी के शिष्य थे। बचपन में जब दिलजान को पता चला कि मदन मढार यानी मढार करतारपुरी संगीत सीखते हैं और सिखाते हैं तो दिलजान उनकी शरण में चले गए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
गायक दिलजान। - फोटो : @diljaanlive
संगीत सीखने के लिए वह अपना घर छोड़कर मदन मढार के पास रहने लगे और उन्हें अपना पिता मान लिया। शिक्षा हासिल करने के दौरान भी दिलजान ने अपने स्कूल-कॉलेज के तमाम सर्टिफिकेट पर पिता का नाम बलदेव कुमार न लिखाकर, मदन मढार लिखवाया। करतारपुर के बाशिंदे यही समझते हैं कि दिलजान मदन मढार के बेटे हैं। मदन मढार की पत्नी मीना रानी ने दिलजान को बेटे की तरह पाला-पोसा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
गायक दिलजान। - फोटो : @diljaanlive
दिलजान की शादी कनाडा की नागरिक हरमन से हुई तो कार्ड पर भी मदन मढार और मीना रानी को माता-पिता लिखकर न्योता भेजा गया था। मदन मढार ने दिलजान को संगीत की एक-एक सीढ़ी चढ़ाकर बुलंदी पर पहुंचाया और अब वह महसूस कर रहे थे कि दिलजान की तपस्या सफल हो चुकी है। 
 

4 of 5
गायक दिलजान। - फोटो : @diljaanlive
हरमन से शादी के बाद दिलजान भी कनाडा के स्थायी निवासी बन गए थे। दो साल पहले उनकी बेटी सुरैया पैदा हुई। वह कनाडा में अपनी मां हरमन के साथ ही रहती है। निकटवर्ती रिश्तेदार बताते हैं कि दिलजान अप्रैल में कनाडा जाने की तैयारी कर रहे थे। वह पंजाब में करतारपुर में मेले के कारण रुके हुए थे, मेला 14 मार्च से शुरू होकर 16 को खत्म हो गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गायक दिलजान। - फोटो : @diljaanlive
दिलजान हमेशा युवाओं को उत्साहित करते हुए कहते थे कि युवा अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करें। मंजिल हासिल करने के लिए मेहनत करें। सफल वही होता है, जो कड़ी मेहनत करता है। आज युवा नशे में धंसते जा रहे हैं, जो चिंता की बात है। एक रिएलिटी शो के जरिये अपनी पहचान बनाने वाले दिलजान की जुबान पर हमेशा यही बात होती थी कि रिएलिटी शो युवाओं की प्रतिभा को दिखाने का एक बेहतर मंच है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें