फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पत्नी को पति अश्वनी के इरादों का पता था, यहां से आती थी नशीली गोलियां; कई खुलासे

Sat, 17 Oct 2026 01:00 PM IST
Sharukh Khan जगतार सिंह धनजल, अमर उजाला, मानसा

सार

नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी को पति के इरादों का पता था। मोहाली से नशीली गोलियां आती थी, लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। 
विज्ञापन
1 of 10
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
नशा-विरोधी कार्यकर्ता के तौर पर पहचाने जाने वाले परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में स्थानीय पुलिस की शुरुआती पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने का दावा किया गया है। मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी के अनुसार, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी को उसके इरादों की जानकारी थी, लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। 

इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि वारदात से कुछ मिनट पहले अश्वनी कुमार ने अपने चाचा और एक अन्य युवक को फोन किया था। पुलिस इन कॉल और उनसे जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया था। इसके बाद वह बस से राजस्थान पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
मानसा में हंगामा - फोटो : संवाद
मोहाली से नशीली दवाएं लाने की भी जांच
पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आने का दावा किया गया है कि अश्वनी कुमार मोहाली से नशीली दवाएं लाकर उनकी सप्लाई करता था। पुलिस संबंधित विभागों के साथ मिलकर उसके हथियारों के लाइसेंस और मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया की भी जांच कर रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 10
परिवार से मिलने पहुंचे जत्थेदार गड़गज्ज - फोटो : संवाद
एसएसपी ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में मानसा के थाना प्रभारी (एसएचओ) को निलंबित कर दिया गया है। 

 

4 of 10
परिजनों से मिलने पहुंची सांसद हरसिमरत काैर बादल - फोटो : संवाद
संबंधित विभाग से डीएसपी के खिलाफ जांच शुरू करने और आवश्यक कार्रवाई करने का औपचारिक अनुरोध भी किया गया है। पुलिस अब आरोपी के संपर्कों, वारदात से पहले हुई फोन कॉल और नशीली दवाओं की कथित सप्लाई से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

5 of 10
धरने में माैजूद लोग - फोटो : संवाद
झोटा कत्ल: मानसा में तनाव, चौथे दिन भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार
परविंद्र सिंह झोटा कत्ल कांड को लेकर चौथे दिन भी मानसा में तनावपूर्ण माहौल रहा। पंजाब और बाहरी राज्यों से लोग मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों से मानसा पहुंचे। पुलिस ने तोड़फोड़ और भड़काऊ भाषण देने पर दो मामले दर्ज किए हैं।

 
विज्ञापन

6 of 10
परिवार से मिलने पहुंचे सचिन पायलट - फोटो : संवाद
परविंद्र सिंह झोटा संघर्ष कमेटी मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब के इस्तीफे समेत पांच अन्य मांगों पर अड़ी है। कमेटी 19 अक्तूबर को आम आदमी पार्टी के विधायकों को लाहनती पत्र सौंपेगी। शुक्रवार को श्री अकाली तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज भी पहुंचे। 

 
विज्ञापन

7 of 10
मानसा में धरना - फोटो : संवाद
उन्होंने परविंद्र सिंह झोटा को सिख कौम का राष्ट्रीय शहीद बताया। चौथे दिन भी झोटा का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि पंजाब में नशे से 2 लाख चिता जली हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को नशे से नौजवानों की मौत पर 5 चिट्ठियां लिखी हैं। पूर्व खजाना मंत्री परमिंद्र सिंह ढींडसा और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी सरकार को नशे के लिए जिम्मेदार ठहराया।

8 of 10
पंजाब बंद के दाैरान प्रदर्शन - फोटो : संवाद
पुलिस कार्रवाई और जांच
हरसिमरत बादल ने एक नशा तस्कर को असलहा लाइसेंस जारी होने पर सवाल उठाए। डीआईजी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर ली है। मानसा पुलिस ने आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी को अदालत में पेश करके उसे 22 अक्तूबर तक रिमांड पर लिया गया है। एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि नीलम रानी मुल्जिम की योजना से अवगत थी और आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार हुआ है।
 

9 of 10
परविंदर सिंह झोटा - फोटो : संवाद
श्री अकाल तख्त साहिब से झोटा को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज व श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह मानसा में परविंदर झोटा के कत्ल को लेकर चल रहे धरने में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। जत्थेदार गड़गज्ज ने झोटा को सिख कौम का राष्ट्रीय शहीद घोषित किया। उन्होंने कहा कि सच व नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए परविंदर सिंह झोटा ने अपनी शहादत दी है। ऐसे व्यक्ति बहुत कम होते हैं, उनको राष्ट्रीय शहीद घोषित किया गया है। मृतक के परिवार व बच्चों की पढ़ाई के लिए हर तरह का सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

10 of 10
आरोपी की गिराई दुकान पर लगा होर्डिंग - फोटो : संवाद
उन्होंने बोला कि झोटा ने बिना डर के नशे विरुद्ध अपनी जंग जारी रखते हुए अपनी शहादत दे डाली। परिवार को हर तरह का सहयोग व मदद दी जाएगी। गड़गज ने कहा कि किसी को शहीद होने का दर्जा सिर्फ जान देने पर ही नहीं दिया जाता, शहीद उनको बोला जाता है जो किसी लालच में ना आने, अपनी जान का बचाव कर सकने की स्थिति में होने के बाद भी बुराई के खिलाफ अपनी जान दे दें। उन्होंने झोटा के पिता भीम सिंह से भी संवेदना जताई और उन द्वारा नशे के खिलाफ जंग जारी रखने के एलान का स्वागत करते कहा कि सिख संगत व सिख समुदाय हमेशा उनके साथ है। इस मौके उनके साथ एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें