लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26-27 सितंबर को हुई हिंसा में नया मोड़ आ गया है। एक छात्रा ने फरहत देव नाम के युवक पर तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं, वहीं, छात्रा के आरोपों पर फरहत देव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई दी। उन्होंने डीएसडब्ल्यू कार्यालय में तोड़फोड़ करने और ट्रॉफियां तोड़ने के आरोपों से इनकार किया।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कथित दुष्कर्म की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद अब हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी और आरोप-प्रत्यारोप की जांच तक पहुंच गया है। इसी बीच छात्रा रम्या मिश्रा का एक वीडियो सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।
रम्या ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मोहम्मद फरहत देव पर प्रदर्शन के दौरान डीएसडब्ल्यू कार्यालय में हुई कथित तोड़फोड़ में भूमिका होने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस या किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी की ओर से पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
2 of 16
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मोहम्मद फरहत देव
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दूसरी तरफ फरहत देव ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि वह डीएसडब्ल्यू कार्यालय में गए जरूर थे, लेकिन उनका मकसद तोड़फोड़ करना नहीं, बल्कि वहां मौजूद भीड़ को रोकना था।
विज्ञापन
3 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
- फोटो : ANI
महत्वपूर्ण बात यह है कि फरहत करीब दो साल पहले एलपीयू से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुका है। ऐसे में पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वह हिंसा के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में क्यों आया था और उसकी वहां क्या भूमिका थी।
4 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्रा के वीडियो ने बढ़ाई हलचल..
रम्या मिश्रा ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान डीएसडब्ल्यू कार्यालय में प्रवेश करने वाला पहला व्यक्ति फरहत देव था। छात्रा के मुताबिक, उसके बाद कुछ लोग कार्यालय के अंदर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
5 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल के बाद हाईवे किया जाम
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने कार्यालय में रखी ट्रॉफियों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाए जाने का भी दावा किया। रम्या ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान फरहत छात्रों के बीच माहौल को भड़काने में भी शामिल था। हालांकि, ये सभी आरोप फिलहाल जांच का विषय हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
6 of 16
मोहम्मद फरहत देव
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फरहत ने कहा भीड़ को रोकने गया था…
छात्रा के आरोप सामने आने के बाद फरहत देव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई दी। उन्होंने डीएसडब्ल्यू कार्यालय में तोड़फोड़ करने और ट्रॉफियां तोड़ने के आरोपों से इनकार किया। फरहत का कहना है कि वह कार्यालय के अंदर गए थे, लेकिन उन्होंने किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की। उनके अनुसार, वह वहां मौजूद भीड़ को रोकने और लोगों को अलग करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
7 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आगजनी
- फोटो : पीटीआई
फरहत ने यह भी दावा किया कि उन्हें उन कामों के लिए धमकियां मिल रही हैं, जो उन्होंने किए ही नहीं। अब पुलिस उनके यूनिवर्सिटी पहुंचने, वहां मौजूद रहने और हिंसा के दौरान उनकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
8 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आगजनी
- फोटो : पीटीआई
एसएसपी बोले..फरहत की भूमिका भी जांच के दायरे में…
कपूरथला के एसएसपी गौरव थूरा ने कहा है कि पुलिस सोशल मीडिया पर सामने आई हर सूचना और दावे की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि करीब पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर कथित दुष्कर्म और कार्रवाई नहीं होने से संबंधित जो संदेश प्रसारित हुआ था, उसकी भी तहकीकात की जा रही है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मोहम्मद फरहत की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
9 of 16
डीजीपी गौरव यादव
- फोटो : ANI
पुलिस यह पता लगा रही है कि यूनिवर्सिटी से करीब दो साल पहले पढ़ाई पूरी कर चुका फरहत वहां किस तरह पहुंचा, क्यों पहुंचा और हिंसा के दौरान उसकी वास्तविक भूमिका क्या थी। एसएसपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर सामने आने वाली बातों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है और जो वास्तविक रूप से दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
10 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस
- फोटो : ANI
एलपीयू बवाल: दुकानों के शटर तोड़े, सामान ले गए
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26-27 सितंबर को हुए बवाल के दौरान यूनी मॉल में हुई लूटपाट अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गई है। बवाल के बीच कई दुकानों के शटर और शीशे तोड़े गए और मोबाइल, लैपटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान उठाकर ले जाने की घटनाएं सामने आईं। पुलिस अब लूटपाट करने वालों तक पहुंचने के लिए मॉल की फुटेज खंगाल रही है।
11 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल के बाद घर लौटते छात्र
- फोटो : पीटीआई
पुलिस मॉल के अंदर और बाहर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग को जोड़कर यह पता लगाने में जुटी है कि कौन लोग दुकानों में दाखिल हुए, किसने सामान उठाया और उसे किन वाहनों से बाहर ले जाया गया। लूट के बाद संदिग्धों के निकलने वाले रास्तों की भी जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों की फुटेज को दूसरे साक्ष्यों से मिलाया जा रहा है।
12 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और आगजनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार एफआईआर दर्ज
एलपीयू बवाल के मामले में पुलिस अब तक चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर चुकी है। एसआईटी सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटनाक्रम की कड़ी जोड़ रही है। पुलिस यह भी जांच रही है कि सोशल मीडिया पर सूचना फैलने के बाद भीड़ किस तरह बढ़ी और इसके बाद तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं कैसे हुईं।
13 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और वाहनों में तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्रों के जाते ही एलपीयू के बाहर सन्नाटा
छुट्टियों से खाने-पीने की दुकानें बंद, दुकानदार बोले- त्योहारों में भी नहीं आया ऐसा संकट
28 सितंबर की हिंसा के बाद दुकानदारों में डर, छुट्टियां खत्म होने तक दुकानें बंद रखने की तैयारी
14 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे के बाद 10 दिन की छुट्टी और परीक्षाएं स्थगित होने से बड़ी संख्या में छात्र घर लौट गए हैं। इससे कैंपस के आसपास सन्नाटा पसरा है और खाने-पीने की कई दुकानें बंद हो गई हैं। दुकानदार फरदीन मलिक व अन्य ने बताया कि पहले यहां चहल-पहल रहती थी, लेकिन अब ग्राहक नहीं हैं।
15 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और आगजनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुकानदारों के अनुसार, 27 सितंबर की रात साढ़े नौ बजे दुकान बंद करते समय सब सामान्य था। अगले दिन पुलिस ने सुबह दुकानें नहीं खोलने दीं। 28 सितंबर को दोपहर दो बजे खोलने की अनुमति मिली, लेकिन शाम साढ़े सात बजे फिर बंद करने के आदेश दिए गए।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और आगजनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुकान बंद कर निकलने के दौरान उन्होंने लाठीचार्ज और वाहनों में आगजनी देखी, जिससे वे डर गए। अब छुट्टियां खत्म होने तक दुकानें बंद रखने पर विचार कर रहे हैं।