धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सवा माह में दूसरी बार रिश्तों का कत्ल हुआ है। 18 जुलाई को सांवला गांव में भी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। अब शराब से तंग आकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। पेट चीरकर उसके अंग बाहर निकाल दिए।
धर्मनगरी में जैसे कोई डरावनी कहानी दोबारा दोहराई जा रही हो। सवा माह पहले सांवला गांव में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था और अब पिहोवा रोड पर एक और पत्नी ने खुद चाकू उठाया, पति का पेट चीर डाला और फिर छत से कूद गई। दोनों घटनाओं में रिश्ते सिर्फ नाम के रह गए थे। विश्वास की जगह शक ने ले ली है, प्यार की जगह खून ने।
18 जुलाई की वह रात अभी लोगों के जेहन में ताजा है। राजकुमार उर्फ राजू (42) अपनी किराना-फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। बीस साल पुरानी शादी, दो बच्चे सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ एक प्रेम संबंध सब कुछ बदलने वाला था।
विज्ञापन
2 of 10
अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुबई में काम करने वाले मोहित से सुषमा की बातचीत शुरू हुई। फोन कॉल बढ़े, मुलाकातें हुईं और फिर रिश्ता गहरा हो गया। राजू को शक हुआ तो घर में झगड़े शुरू हो गए। सुषमा ने सब मोहित को बता दिया। मोहित ने पहले पूरा परिवार अपना बना लिया।
विज्ञापन
3 of 10
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सास को बहन कहकर, पिता की दुकान पर घंटों बैठकर, राजू को शराब पिला-पिलाकर दोस्ती निभाते हुए। फिर 18 जुलाई की रात खेतों में शराब पिलाई, परने से गला घोंटा और शव गुरुद्वारे के पास फेंक दिया।
4 of 10
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में हैं सुषमा और मोहित
सीसीटीवी ने पकड़ लिया। सुषमा और मोहित दोनों जेल में हैं। अब महज सवा माह बाद वही धर्मनगरी सुर्खियों में है। पिहोवा रोड पर किराये के मकान में रहने वाले राजेश कुमार (47) मजदूरी करते थे। पत्नी बिमला घर संभालती थी। शराब की लत, रोज के झगड़े और मारपीट आम बात थी।
विज्ञापन
5 of 10
अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार शाम फिर विवाद हुआ। इस बार बिमला का गुस्सा काबू से बाहर हो गया। उसने चाकू उठाया और राजेश के पेट में इतनी जोर से घोंपा कि 37 सेंटीमीटर लंबा घाव हो गया। आंतें और किडनी बाहर निकल आईं। इसके बाद वह छत से कूद गई। गंभीर रूप से घायल बिमला अस्पताल में है।
विज्ञापन
6 of 10
घर में रखा चाकू और कट्टे में अंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की माने तो बिमला के चेहरे पर अफसोस तक नहीं। पड़ोसी बताते हैं कि झाड़-फूंक की भी आशंका थी और दोनों में अक्सर खटपट रहती थी। दो घटनाएं, दो अलग कहानियां, लेकिन एक ही सबक।
विज्ञापन
7 of 10
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक तरफ सोशल मीडिया ने छिपे रिश्ते को जन्म दिया और परिवार को तोड़ दिया। दूसरी तरफ घरेलू हिंसा, शराब और मानसिक दबाव ने पत्नी को हत्यारिन बना दिया। स्थानीय बुजुर्ग और समाजसेवी रामप्रसाद की माने तो ये घटनाएं सामाजिक पतन का संकेत हैं।
8 of 10
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार रात करीब नौ बजे रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। यहां पिहोवा रोड पर किराये पर रहने वाले मजदूर राजेश (40) की बर्बरता से हत्या की गई। एफआईआर के अनुसार, पत्नी बिमला ने रसोई के चाकू से बड़ी जोर से देर तक बार कर पति के पेट को बुरी तरह फाड़ डाला। हमले में पति के पेट पर 37 सेटीमीटर गहरा और लंबा घाव हो गया जिससे आंतें और किडनी तक बाहर निकल आए। इसके बाद बिमला ने फर्श पर पड़े अंगों को कट्टे में पैक किया और फिर पहली मंजिल से गली में छलांग लगा दी।
9 of 10
चंद्रमोहन, एसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस महिला का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस सनसनीखेज घटना की वजह राजेश और बिमला के बीच आए दिन होने वाला झगड़ा हो सकती है। लोगों ने पुलिस को बताया कि राजेश मूल रूप से यूपी के सीतापुर का रहने वाला था। वह रिंकू के मकान में पहली मंजिल पर पत्नी बिमला के साथ रहता था। शुक्रवार की रात दोनों के बीच झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी।
ऐसा अक्सर होता रहता था, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी बीच अचानक किसी के गिरने की आवाज आई। लोगों ने जाकर देखी तो बिमला सड़क पर पड़ी थी। उसे अस्पताल भेजकर लोग ऊपर कमरे में गए तो वहां का मंजर देखकर स्तब्ध रह गए। कमरे में राजेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। फर्श से दीवार तक खून से सने थे। कमरे के एक कोने में कट्टा रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टा खुलवाया तो इसके अंदर राजेश के अंग रखे मिले। पुलिस को मौके पर तीन चाकू पड़े मिले। इनमें से एक खून से सना था। पुलिस ने रिंकू की तहरीर पर शनिवार को घटना की प्राथमिकी दर्ज की।