दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच आरएफ ऑफिसर सोनिया सहरावत की एक पोस्ट पर बवाल हो गया है। सोशल मीडिया पर एक इन्फ्लुएंसर का रुतबा रखने वाली सहरावत हरियाणा की रहने वाली हैं।
दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच आरएएफ की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत चर्चाओं में आ गई हैं। प्रदर्शन के दाैरान उनके हाथ में चोट लगने की बात सामने आई थी।
20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान सोनिया सहरावत जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। प्रदर्शन के दौरान वह अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहीं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाती नजर आईं। इसी घटनाक्रम के एक दिन बाद उनकी कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
2 of 9
सोनिया सहरावत
- फोटो : Instagram
सीजेपी ने उन पर प्रदर्शनकारियों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उनकी एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लिखा था 'काकरोच, जो अपनी हालत सुधार नहीं सकते हैं चले हैं देश की हालत सुधारने'। इस मुद्दे पर टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी उन्हें घेरा है। अब विवाद के बाद सोनिया सहरावत ने स्टोरी को हटा दिया था।
विज्ञापन
3 of 9
सोनिया सहरावत
- फोटो : Instagram
सोनिया सहरावत हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने ऋषिकुल पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट हैं और रैपिड एक्शन फोर्स में तैनात हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 6.21 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
4 of 9
सोनिया सहरावत
- फोटो : Instagram
उनके अकाउंट पर फिटनेस, डांस, ट्रेंडिंग रील्स, निजी जीवन और वर्दी में ड्यूटी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें पोस्ट होती रहती हैं। इस पूरे विवाद पर हालांकि अभी सीआरपीएफ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
5 of 9
सोनिया सहरावत
- फोटो : Instagram
सोनिया सहरावत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उन्होंने यूपीएससी की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा पास की है। वे 2023 से बल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
6 of 9
सोनिया सहरावत
- फोटो : Instagram
सहरावत की पोस्ट की सीजेपी ने कड़ी आलोचना की। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह पोस्ट प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाने वाली है और सुरक्षाबलों की कार्रवाई को सही ठहराती है। सीजेपी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हम कॉकरोच हैं और कॉकरोच कभी नहीं मरते।" इसके बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया।
विज्ञापन
7 of 9
सोनिया सहरावत
- फोटो : Instagram
सीजेपी ने सहरावत की पोस्ट के हवाले से उन पर प्रदर्शनकारियों का अपमान करने का आरोप लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
8 of 9
सोनिया सहरावत
- फोटो : Instagram
सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत मूल रूप से बहादुरगढ़ के गांव सौलधा की रहने वाली हैं। वर्तमान में उनका परिवार शहर के बादली रोड पर रहता है। पिता ज्ञानप्रकाश स्कूल चलाते हैं और मां निर्मला देवी रेस्टारेंट। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर सुर्खियों में आईं सोनिया का सपना कभी आईपीएस अधिकारी बनने का था। वे देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को अपना रोल मॉडल मानती थीं और उन्हीं की तरह वर्दी पहनकर देश सेवा करना चाहती थीं।
सोनिया के पिता ज्ञानप्रकाश सहरावत बताते हैं कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में तेज, अनुशासित और नेतृत्व क्षमता वाली रही है। उसने आईपीएस बनने के लक्ष्य के साथ कड़ी मेहनत की और दो बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा दी। एक बार वह मुख्य परीक्षा (मेन) तक पहुंचने में सफल रहीं, लेकिन इंटरव्यू में चयन नहीं हो सका। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने सीआरपीएफ में अधिकारी बनकर देश सेवा का रास्ता चुना।