मुक्तसर में पवित्र सरोवर में डुबकी लगाता श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
संगतों ने 40 मुक्तों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया। संगत जहां गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई। वहीं गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब, गुरुद्वारा तंबू साहिब, गुरुद्वारा टिब्बी साहिब, गुरुद्वारा दातनसर साहिब, गुरुद्वारा तरनतारन साहिब समेत अन्य गुरुद्वारों में पहुंचकर भी नतमस्तक होने पहुंची।