फिरोजपुर के गांव खाईफेमीकी स्थित उप्पल बैंक्वेट हाॅल के बाहर जब दुल्हन की विदाई हो रही थी तो एक गोली चली थी। गोली दुल्हन के माथे को छूकर निकल गई थी।
अब पुलिस जांच में सामने आया है कि गोली दुल्हन के भाई की पिस्तौल से ही निकली थी। हुआ यूं कि डोली विदाई के समय भाई बहन को जफ्फी डालकर विदा करते हुए खुशी में पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर रहा था। थाना सदर पुलिस ने आरोपी भाई समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
Bride
- फोटो : istock
उप्पल बैंक्वेट हाॅल में कार्यरत वेटरों के इंचार्ज राजिंदर कुमार वासी पीरां वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह पिछले लगभग आठ माह से उक्त पैलेस में काम कर रहा है। तरनतारन के गांव सरहाली कलां से बरात खाईफेमीकी आई थी।
विज्ञापन
3 of 5
अस्पताल में भर्ती दुल्हन
- फोटो : संवाद
बलजिंदर कौर पुत्री सुखदेव सिंह की शादी अमृतपाल सिंह के साथ हुई थी। शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थी। डोली विदाई की रस्में चल रही थी। खुशी में लड़की व लड़के वाले खा पी रहे थे। दुल्हन का भाई गुरप्रीत सिंह नशे में था। गुरप्रीत अपनी बहन को जफ्फी डालकर उसकी डोली विदा कर रहा था।
4 of 5
firing
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी दाैरान बहन को जफ्फी डालकर गुरप्रीत पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने लगा। गोली दुल्हन के माथे को छूकर गुजरी और वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ी। खुशी का माहौल गम में तबदील हो गया। डोली वाली कार से ही जख्मी दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख लुधियाना रेफर कर दिया। थाना सदर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह व बैंक्वेट हाॅल के मालिक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीएम भगवंत मान ने जताया था दुख
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि फिरोजपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक नवविवाहित लड़की गोली लगने से घायल हो गई। इसे सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबियों ने ये किस तरह का रास्ता अपना लिया है। खुशियां दूसरे तरीके से भी मनाई जा सकती हैं। वैसे भी शादियों में हथियारों का इस्तेमाल वर्जित है, लेकिन इसके बावजूद हम पिछली घटनाओं को नजरअंदाज कर अपना ही खून बहा रहे हैं। जिस घर के आंगन में शगुन के गाने बज रहे थे, वहां अब हर कोई दुखी है। मैं प्रार्थना करता हूं कि लड़की की जान बच जाए।