फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : भाजपा प्रत्याशियों के पोस्टरों पर कालिख पोती, पार्टी का आरोप- कांग्रेस माहौल खराब कर रही 

Mon, 01 Feb 2021 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 4
कालिख लगे पोस्टर को उतारता पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब में कुछ दिन बाद निकाय चुनाव होने वाले हैं। किसान आंदोलन के बीच हो रहे इन चुनावों में भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बठिंडा निगम चुनाव में भाजपा की ओर से बनाए गए उम्मीदवारों की तरफ विभिन्न बाजारों में लगाए गए पोस्टरों पर रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी। 
विज्ञापन

2 of 4
पोस्टर फाड़ता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार सुबह जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने कालिख पोते गए सभी पोस्टर उतारकर अपने कब्जे में ले लिए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेश सचिव सुखपाल सरां ने वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और उसके रिशतेदार जयजीत सिंह जोहल पर गंभीर आरोप लगाए। बठिंडा के वार्ड नंबर 31 से भाजपा प्रत्याशी बबीता गुप्ता के पोस्टर को फाड़ते हुए एक सिख युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

3 of 4
बठिंडा में भाजपा का पोस्टर फाड़ता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा नेता संदीप ग्रेवाल एवं सुखपाल सरां ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ पहले कांग्रेस ने किसानों को गुमराह कर आंदोलन शुरू करवाया और शहर में वोटरों एवं भाजपा प्रत्याशियों को डराने के लिए भाजपा के पोस्टर फाडे़ जा रहे हैं और प्रत्याशियों के पोस्टरों पर कालिख लगवाई जा रही है। भाजपा के दोनों नेताओं ने वित्त मंत्री मनप्रीत बादल एवं उसके रिशतेदार जयजीत सिंह जोहल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस उक्त पूरा घटनाक्रम शहर में माहौल खराब करवाने के लिए करवा रही है।
विज्ञापन

4 of 4
बठिंडा में कालिख लगे पोस्टर उतारते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के रिशतेदार जयजीत सिंह जोहल ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। भाजपा के नेता गलत बयान कर कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस कभी ऐसी गंदी राजनीति नहीं करती। भाजपा नेता संदीप अग्रवाल ने बताया कि पोस्टर फाड़ने एवं पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में भाजपा की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें