फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकअप आर्टिस्ट का कत्ल: 'बिग बॉस में कंटेस्टेंट के तौर पर जाने वाला था मैड संधू, बुरा इंसान...'; दोस्त का दावा

Mon, 05 Oct 2026 09:28 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर

सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन उर्फ मैड संधू की हत्या में एक और खुलासा हुआ है। मैड संधू बिग बॉस में कंटेस्टेंट के तौर पर जाने वाला था। शो में एंट्री के लिए कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। यह दावा उसके दोस्त ने किया है। वहीं, हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले दावों के बीच पुलिस कई पहलू खंगाल रही है।
विज्ञापन
1 of 10
mad sandhu - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन उर्फ मैड संधू (29) की हत्या के बाद मामले में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। उसके दोस्त कुंवर सिंह ने दावा किया है कि मैड संधू की चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री तय हो चुकी थी। 

वह 29 अक्तूबर को बिग बॉस के घर जाने वाला था। कुंवर के मुताबिक, शो में एंट्री के लिए कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी थी और जरूरी दस्तावेजों पर मैड संधू के हस्ताक्षर भी हो गए थे। हालांकि, उसने सार्वजनिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन

2 of 10
मैड संधू हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया
कुंवर ने कहा कि मैड संधू बुरा इंसान नहीं था, बल्कि उसे बुरा बनाया गया। वह धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेता था। छबील और लंगर की सेवा के अलावा पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी जरूरतमंदों की मदद में सक्रिय रहा।
विज्ञापन

3 of 10
मैड संधू - फोटो : इंस्टाग्राम @its_madsandhuofficial
लक्की जोहल के नाम से ऑडियो वायरल
इधर, हत्या के बाद सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने के दावे भी सामने आ रहे हैं। पहले गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन के नाम से पोस्ट सामने आई थी। अब स्पेन में बैठे बताए जा रहे लक्की जोहल के नाम से एक ऑडियो वायरल हुआ है।

 

4 of 10
मैड संधू - फोटो : इंस्टाग्राम @its_madsandhuofficial
इसमें अन्य लोगों को जिम्मेदारी लेने के दावे पर सामने आकर ग्राउंड लेवल पर मुकाबला करने की चुनौती दी गई है। हालांकि, ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने भी इसे प्रमाणित नहीं किया है।
 
विज्ञापन

5 of 10
मैड संधू - फोटो : इंस्टाग्राम @its_madsandhuofficial
हत्या से करीब एक घंटे पहले मैड संधू ने सोशल मीडिया पर मेनू माही मिलवा दे पोस्ट किया था। शाम करीब छह बजे लोहारका रोड स्थित कार वॉश सेंटर के पास दो बाइक सवारों ने उसे गोलियां मार दीं। 

 
विज्ञापन

6 of 10
मैड संधू - फोटो : इंस्टाग्राम @its_madsandhuofficial
गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से खोल बरामद किए हैं और सीसीटीवी समेत अन्य सुराग खंगाल रही है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन

7 of 10
मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पुराने विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं सांसद गुरजीत सिंह औजला ने घटना को कानून की हत्या बताते हुए कहा कि मैड संधू को लंबे समय से धमकियां मिल रही थीं और समय रहते कार्रवाई होती तो उसकी जान बच सकती थी।

8 of 10
मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन उर्फ मैड संधू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की हत्या
अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू को घेरकर शनिवार को बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। अमृतसर में मैड संधू की हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में मैड संधू पर नई पीढ़ी को खराब करने का आरोप लगाया गया है। इसमें उन स्कूलों को भी चेतावनी दी गई है, जो ऐसे लोगों को अपने यहां मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाते हैं। पुलिस इस पोस्ट और हत्या के बीच संबंध की भी जांच कर रही है।

 

9 of 10
मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन उर्फ मैड संधू की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मैड संधू सड़क पर घायल हालत में दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल पर गोली के खोल भी मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 
विज्ञापन

10 of 10
मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन उर्फ मैड संधू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। एडीसीपी सिटी-2 ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें