फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Encounter: पाकिस्तान भागने की फिराक में थे रूपा और मनु, पुलिस के सामने आए कई सनसनीखेज सच

Thu, 21 Jul 2022 04:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
अमृतसर एनकाउंटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर में बुधवार को पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़ के बाद से मारे गए अपराधियों के बारे में लगातार खुलासे हो रहे हैं। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने खुलासा किया है कि गैंगस्टर रूपा और मनु को गांव भकना के पास एक सुनसान घर में छोड़ने के लिए एक गाड़ी आई थी। अब इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए टास्क फोर्स की टीमें रवाना कर दी गई हैं। 

गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शॉर्प शूटरों मनप्रीत मनु उर्फ कुस्सा और जगरूप रूपा को पुलिस ने करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। दोनों ओर से करीब 150 गोलियां दागी गईं। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी और एक मीडिया कर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस को एक एके 47, एक पिस्टल और एक बैग मिला है। दोनों गैंगस्टर भारत -पाक सीमा से महज आठ किलोमीटर दूर गांव भकना व होशियार नगर के मध्य खेतों में स्थित एक पुराने घर में छिपे थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
गैंगस्टर रूपा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मारे गए गैंगस्टर्स से मिले सामान में कुछ गोलियां, एके 47 के कारतूस, कपड़े और एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। घटना स्थल से दो पिस्टल और एक एके 47 राइफल भी मिली है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अमृतसर मुठभेड़ की तस्वीर। - फोटो : एएनआई
दो दिनों के लिए घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इस दौरान फोरेंसिक टीम घटनास्थल की पूरी जांच करेगी। अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी है कि मारे गए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे तस्कर रिंदा के साथ संपर्क में थे। दोनों पाकिस्तान भागने की कोशिश में भी थे। 
 

4 of 5
अमृतसर एनकाउंटर - फोटो : ANI
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के बैग से किसी भी तरह का कोई पहचान पत्र या कोई पासपोर्ट या अन्य दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस टीम के अनुसार, आरोपी बुधवार सुबह ही इस सुनसान घर में पहुंचे थे। इसकी सूचना पुलिस को हासिल हुई और पुलिस ने पुराने घर को घेर कर आरोपियों को जिंदा पकड़ने की कोशिश के तहत आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था लेकिन गैंगस्टर्स ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में मनु और रूपा मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमृतसर एनकाउंटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा के खिलाफ थाना हरिके पत्तन में 2017 में चोरी का पहला केस दर्ज हुआ था। अमृतसर के थाना तरसिक्का में अवैध हथियार रखने और गोलियां चलाने, जंडियाला गुरु में चोरी, फिरोजपुर के जीरा थाने में चोरी के केस दर्ज हैं। अदालत ने रूपा को भगोड़ा करार दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें