फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

विज्ञापन
1 of 8
तेज गेंदबाज जहीर खान के टीम इंडिया में एक बार फिर से खेलने की ख्वाहिश अधूरी रह गई क्योंकि एक दशक तक टीम के नियमित सदस्य रहे इस गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर थे।
विज्ञापन

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

2 of 8
भारतीय टेस्ट इतिहास में महान कपिल देव के बाद दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज जहीर खान ने आगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने का फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह बेहद सफल रहे हैं। उनके खाते में 600 से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

3 of 8
2008 में विज्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने तेज गेंदबाज जहीर खान का करियर बेहद शानदार रहा है। वह इन और आउट दोनों तरह से स्विंग कराने में माहिर थे। उन्होंने 309 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 610 विकेट लिए हैं।

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

4 of 8
बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले जहीर खान दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते रहे हैं। वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के मुख्य शिल्पकार थे। उन्होंने 9 मैचों में 21 विकेट झटके थे। उसी साल उन्हें देश से दूसरे सबसे बड़े खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा भी गया था।
विज्ञापन

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

5 of 8
कभी टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य हथियार रहे जहीर खान ने अपने करियर में 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी-20 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने क्रमश: 311, 282 और 17 विकेट झटके थे।
विज्ञापन

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

6 of 8
37 साल के तेज गेंदबाज जहीर खान ने अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास जरूर ले लिया है लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में खेलकर संन्यास लेंगे। आज सुबह जहीर के संन्यास लेने की जानकारी राजीव शुक्ला ने टि्वट कर बताई।
विज्ञापन

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

7 of 8
तेज गेंदबाज जहीर खान ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 3 अक्टूबर 2000 को नैरोबी में केन्या के खिलाफ वनडे मैच से की थी। उन्होंने इस मैच में जोरदार शुरुआत की और 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटक लिए।
विज्ञापन

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

8 of 8
भारत के ढेरों मैचों में जीत के नायक रहे जहीर खान ने 200 वनडे से 282 विकेट निकाले हैं। हालांकि वह लंबे समय से टीम से बाहर थे। उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल फरवरी में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जबकि वह 2012 से ही वह वनडे और टी-20 मैच नहीं खेले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें