टीम के साथी खिलाड़ी शोएब मलिक के पिछले हफ्ते टेस्ट से और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रमेश पवार के संन्यास लेने के एक दिन बाद दिवाली के दिन ही पाकिस्तान के एक और बड़े क्रिकेटर ने भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
2 of 10
पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान यूनुस खान ने भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। हालांकि वह इस समय वह सिर्फ वनडे से संन्यास ले रहे हैं। वह क्रिकेट से सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट खेलते रहेंगे।
विज्ञापन
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
3 of 10
37 साल के दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान ने अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 264 वनडे मैच खेले हैं। वनडे करियर में उनके नाम 7240 रन दर्ज हैं। साथ ही वह वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर आते हैं।
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
4 of 10
यूनुस खान अबू धाबी में आज (11 नवंबर) इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में उतरकर वनडे से संन्यास ले रहे हैं।
विज्ञापन
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
5 of 10
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे यूनुस खान पिछले महीने ही टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। यूनुस ने महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पाक के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज का रुतबा अपने नाम किया था।
विज्ञापन
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
6 of 10
यूनुस खान पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में लगातार बेहतर कर रहे हैं। पिछले 15 टेस्ट मैचों में वह 68.68 की औसत से खेलते हुए 8 शतक भी लगा चुके हैं। जबकि वनडे में उनका प्रदर्शन गिरता ही गया है। उन्हें पिछले साल वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
7 of 10
यूनुस खान ने अपने करियर में 31.34 की औसत से खेलते हुए 7 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं। लेकिन शानदार करियर के बावजूद वह पिछले कुछ समय से पाक की वनडे टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। वह आधुनिक खेल में तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त नहीं रह गए हैं।
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
8 of 10
पाक के महान बल्लेबाजों में शामिल यूनुस खान ने अपने वनडे करियर में अपना अंतिम शतक 2008 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। उन्होंने कहा, "मैं आज इस बात की घोषणा करते हुए बहुत खुश हूं कि मैं अपने परिवार, पत्नी और करीबी दोस्तों से सलाह-मशविरा करने के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं।"
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
9 of 10
पाक के पूर्व कप्तान यूनुस खान के टी-20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेने के बाद अब वह सिर्फ टेस्ट में ही सक्रिय रहेंगे। उन्होंने 2009 में इंग्लैंड में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस प्रारूप से संन्यास लिया था। पाक इस टूर्नामेंट को अपने नाम करने में सफल रहा था। पाक की 1992 के बाद यह पहला आईसीसी की खिताबी जीत थी।
दिवाली के दिन पाकिस्तान के महान बल्लेबाज ने लिया संन्यास
10 of 10
इससे पहले पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी यूनुस खान को सलाह दे चुके हैं कि उन्हें वनडे क्रिकेट से संन्यास लेकर टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए। वैसे भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 2019 में होने वाले अगले विश्व कप के लिए युवा टीम बनाना चाहते हैं। वनडे टीम में युनुस के चयन को लेकर गाहे-बगाहें सवाल उठते रहे हैं।