मोहाली में दक्षिण अफ्रीका पर 3 दिन में ही मिली जोरदार जीत के साथ टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में बढ़त तो मिल गई लेकिन कप्तान विराट कोहली को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान कोहली को लगा झटका
2 of 9
मोहाली में जीत के बाद टीम इंडिया की नजर बंगलूरू टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर है और टीम इसके लिए अपनी तैयारियों में भी जुटी है। लेकिन आईसीसी की ओर से जारी नई टेस्ट रैंकिंग ने कप्तान विराट कोहली को झटका दिया और टीम के नंबर वन बल्लेबाज का रुतबा छीन लिया है।
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान कोहली को लगा झटका
3 of 9
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ओपनर मुरली विजय आईसीसी रैंकिंग में 11वें नंबर पर मौजूद श्रेष्ठ रैंकिंग के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट में मुरली विजय ने क्रमश: 75 और 47 रनों की पारियां खेली थीं।
बंगलूरू टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान कोहली को लगा झटका
4 of 9
बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 10 स्थानों पर एक भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है। इसके अलावा पहले टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमश: 31 और 77 रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा पांच स्थान के सुधार के 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान कोहली को लगा झटका
5 of 9
जहां तक टेस्ट कप्तन विराट कोहली का सवाल है तो उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है। वह पांच स्थान की गिरावट के साथ 16वें पायदान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान कोहली को लगा झटका
6 of 9
आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के उपकप्तान एबी डीविलियर्स शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डीविलियर्स मोहाली टेस्ट की पहली पारी में टीम की ओर से सर्वाधिक 63 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को पहले स्थान से हटा दिया।
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान कोहली को लगा झटका
7 of 9
गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मोहाली में दोनों पारियों में 90 रन देकर 8 विकेट अपनी झोली में डाले। वह 3 स्थान के सुधार के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह शीर्ष दस में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं।
बंगलूरू टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान कोहली को लगा झटका
8 of 9
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच बने रविंद्र जडेजा 10 स्थानों की छलांग के साथ 21वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए थे। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की लेकिन वह अपने शीर्ष स्थान पर कायम हैं।
बंगलूरू टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान कोहली को लगा झटका
9 of 9
टेस्ट क्रिकेट में ऑलराउंडरों की सूची में बांग्लादेश के शकीब उल हसन चोटी पर बने हुए हैं। उनके बाद आर अश्विन और वर्नोन फिलेंडर का नंबर है। टीम इंडिया रैंकिंग में सुधार के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है।