साल 2015 सानिया मिर्जा के लिए बहुत खास रहा। सेरेना विलियम्स को पछाड़ने के बाद अब उन्होंने टेनिस के सरताज नोवाक जोकोविच को पीछे कर दिया है।
विज्ञापन
सेरेना के बाद सानिया ने दिग्गज जोकोविच को 'हराया'
2 of 6
सानिया मिर्जा ने अपनी साथी खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ साल 2015 में कुल 9 युगल खिताब (2 ग्रैंड स्लैम) जीते जबकि उनके खाते में कुल 10 खिताब आ चुके हैं।
विज्ञापन
सेरेना के बाद सानिया ने दिग्गज जोकोविच को 'हराया'
3 of 6
लिहाजा सानिया मिर्जा खिताब जीतने के मामले में टेनिस के सरताज नोवाक जोकोविच से आगे निकल गई हैं। जोकोविच ने इस साल 9 खिताब (3 ग्रैंड स्लैम सहित) जीते हैं।
सेरेना के बाद सानिया ने दिग्गज जोकोविच को 'हराया'
4 of 6
वहीं, इससे पहले कुछ दिन पहले सानिया मिर्जा ने सफलता के एक और सोपान पर चढ़ते हुए दुनिया की नंबर वन एकल खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स से डब्ल्यूटीए रैंकिंग में पीछे छोड़ा था। सेरेना का महिला टेनिस में एकछत्र राज है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय टेनिस महिला खिलाड़ी ने ऐसा काम किया हो।
विज्ञापन
सेरेना के बाद सानिया ने दिग्गज जोकोविच को 'हराया'
5 of 6
डब्ल्यूटीए की विश्व रैंकिंग में सानिया मिर्जा ने अपने शीर्ष स्थान को मजबूती दी है। उन्होंने युगल्स की सिंगल रैंकिंग में 11355 रेटिंग अंक जुटाकर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। उनकी जोड़ीदार हिंगिस भी 10335 अंक के साथ पहले नंबर पर ही कायम हैं।
सेरेना विलियम्स इस समय महिला एकल टेनिस में शीर्ष पर बरकरार हैं लेकिन उनके पास 9945 अंक हैं जबकि सानिया के पास 11355 रेटिंग अंक हो गए हैं। रैंकिंग में रेटिंग अंक के लिहाज से देखें तो पाएंगे कि सानिया ने सेरेना को रेटिंग अंक में मामले में पीछे छोड़ दिया है।