फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रिंग में भिड़ीं दो महिला बॉक्सर, देखें दंग करने वाले पंच

विज्ञापन
1 of 10
यह है अमेरिका की फेमस रेसलर और मिक्सड मार्शल आर्ट की बेंटमवेट चैंपियन रोंडा रोसी बेजोड़। सामने वाले को सैकेंडों में धराधायी करने में माहिर रोंडा ने एक बार फिर खुद को साबित किया।
विज्ञापन

जब रिंग में भिड़ीं दो महिला बॉक्सर, देखें दंग करने वाले पंच

2 of 10
शनिवार को रोंडा रोसी का मुकाबला ब्राजील की बेथी कोरिया के साथ हुआ। रोंडा ने पहले ही राउंड में महज 34 सेकेंड में बेथी को धराशायी कर दिया। अब तक 12 में से 12 मुकाबले जीतने वाली रोंडा ने एकतरफा अंदाज में अपने बेंटमवेट खिताब की 6वीं बार रक्षा की।
विज्ञापन

जब रिंग में भिड़ीं दो महिला बॉक्सर, देखें दंग करने वाले पंच

3 of 10
एचएसबीसी एरिना में रोंडा ने फाइट शुरू होते ही दनादन प्रहार शुरू कर दिए और देखते ही देखते 9-0 से आगे हो गईं। इससे पहले कि प्रतिद्वंद्वी बेथी संभलती रोंडा ने ऐसा ‘राइट पंच’ लगाया कि ब्राजीली खिलाड़ी मुंह के बल औंधी गिरी। रेफरी जॉन मैकार्थी ने तुरंत फाइट समाप्त घोषित कर दी वर्ना बड़बोली बेथी को रोंडा के गुस्से का और शिकार बनना पड़ जाता।

जब रिंग में भिड़ीं दो महिला बॉक्सर, देखें दंग करने वाले पंच

4 of 10
मुकाबले से पहले बेथी ने रोंडा के पिता को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणियां की थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह दस सेकेंड में रोंडा की बुरी गत कर देंगी लेकिन रोंडा ने उन्हें अटैक करने का मौका ही नहीं दिया।
विज्ञापन

जब रिंग में भिड़ीं दो महिला बॉक्सर, देखें दंग करने वाले पंच

5 of 10
मिक्सड मार्शल आर्ट की बड़ी आइकन बन चुकीं रोंडा के प्रशंसकों की खासी तादाद होती जा रही है। यहां तक कि शनिवार को मुकाबला बेथी कोरिया के अपने देश ब्राजील में था लेकिन स्थानीय दर्शकों में ज्यादातर समर्थक रोंडा के थे।
विज्ञापन

जब रिंग में भिड़ीं दो महिला बॉक्सर, देखें दंग करने वाले पंच

6 of 10
इस फाइट को लेकर बड़ी चर्चा भी छिड़ी हुई थी। खेल और मनोरंजन की दुनिया की कई बड़ी हस्तियों मसलन एनबीए स्टार कोबे ब्रायंट, लेब्रोन जेम्स, एनएफएल स्टार आरून रोजर्स और अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने मुकाबले से पहले रोंडा को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी थीं।
विज्ञापन

जब रिंग में भिड़ीं दो महिला बॉक्सर, देखें दंग करने वाले पंच

7 of 10
आप 34 सेकेंड में रोंडा को मिली जीत से हैरान न हों क्योंकि यह अमेरिकी स्टार अपने प्रतिद्वंद्वियों को सेकेंडों में मात देने के लिए ही मशहूर है। अगर पिछले तीन मुकाबलों की बात करें तो यह सबसे लंबी फाइट रही।

जब रिंग में भिड़ीं दो महिला बॉक्सर, देखें दंग करने वाले पंच

8 of 10
इससे पहले जो दो फाइट रोंडा ने जीती उनमें एलेक्सिस डेविस के खिलाफ 16 सेकेंड और कैट जिंगानो के खिलाफ 14 सेकेंड में मैच जीता था।

जब रिंग में भिड़ीं दो महिला बॉक्सर, देखें दंग करने वाले पंच

9 of 10
पिछले चार मुकाबलों की बात की जाए तो कुल मिलाकर उन्हें दो मिनट 10 सेकेंड लगे हैं। मुकाबलों में अब तक अजेय है मिक्सड मार्शल आर्ट की बेंटमवेट चैंपियन रोंडा रोसी।
विज्ञापन

जब रिंग में भिड़ीं दो महिला बॉक्सर, देखें दंग करने वाले पंच

10 of 10
फाइटिंग के बाद रोंडा ने कहा ब्राजील का शुक्रिया। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। यह परफेक्ट नहीं था, लेकिन फिर भी जीत के लिए काफी रहा। मुझे इस बात से कोई समस्या नहीं है कि मुकाबला इतनी जल्दी खत्म हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें