फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें... CSK और MI में किसका पलड़ा है भारी

विज्ञापन
1 of 11
चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल के इस सीजन में टॉप पर है। अन्य टीमों के मुकाबले चेन्नई का प्रदर्शन अन्य टीमों की अपेक्षा ज्यादा प्रभावशाली रहा है। वहीं, शुरुआत में लुढ़कते हुए मुंबई इंडियंस ने तेजी से अपने को संभाला और नंबर दो पर पहुंचने में कामयाब रही। जानें... मंगलवार को पहले प्लेऑफ मुकाबले में चेन्नई और मुंबई में किसका कितना पलड़ा भारी है?
विज्ञापन

जानें... CSK और MI में किसका पलड़ा है भारी

2 of 11
हम आपके समक्ष पहले प्लेऑफ मुकाबले में चेन्नई और मुंबई इंडियंस की चार-चार पॉवर का जिक्र कर रहे है। जाने दोनों की ताकतों के बारे में....
विज्ञापन

जानें... CSK और MI में किसका पलड़ा है भारी

3 of 11
पहले बात करते हैं चेन्नई सुपरकिंग्स की। दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी इस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अच्छे कप्तान और बल्लेबाज हैं। इसमें कोई शक नहीं। सं‌कट के समय टीम की नैय्या पार लगाने में माहिर धोनी विनिंग छक्का लगाने में काफी मशहूर है।

जानें... CSK और MI में किसका पलड़ा है भारी

4 of 11
महेंद्र सिंह धोनी के सबसे फेवरेट सुरेश रैना। चेन्नई की दूसरी सबसे बड़ी ताकत रैना ही है। हाल ही में अपनी शादी के बाद आईपीएल में खेलने उतरे रैना हालांकि बल्लेबाजी में उतना कमाल नहीं कर पाए। लेकिन फिल्डिंग और गेंदबाजी अपना लोहा जरुर मनवा चुके है। रैना के रुप में धोनी के पास बेहतरीन ऑलराउंडर है।
विज्ञापन

जानें... CSK और MI में किसका पलड़ा है भारी

5 of 11
चेन्नई की तीसरी ताकत उसकी ओपनिंग जोड़ी है। धमाकेदार ओपनिंग के बूते चेन्नई शुरुआत में ही अपने विपक्षियों पर दबाव बनाने में सफल भी रहा है। हालांकि ब्रैंडन मैकुलम स्वेदश लौट चुके है। लेकिन खतरनाक ड्वेन स्मिथ अभी भी विपक्षियों के छक्के छ़ुड़ाने के लिए टीम में बरकरार है।
विज्ञापन

जानें... CSK और MI में किसका पलड़ा है भारी

6 of 11
चेन्नई की आखिरी लेकिन सबसे अहम ताकत उसकी गेंदबाजी है। आशीष नेहरा, आर अश्विन, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा और पवन नेगी टीम के बेहतरीन गेंदबाज है। कई बार बल्लेबाजी में फ्लॉप के बावजूद इन गेंदबाजों ने टीम के ‌सिर जीत का ताज सजाया है।
विज्ञापन

जानें... CSK और MI में किसका पलड़ा है भारी

7 of 11
अब बात करें मुंबई इंडियंस की ताकत के बारे में तो, यह टीम स्टार खिलाड़ियों से भरी पड़ी है। रिकी पोंटिंग सरीखे कोच और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जैसे मेंटर टीम से जुड़े हुए है यह खूबी किसी भी अन्य टीम के मुकाबले भारी होना स्वाभाविक है।

जानें... CSK और MI में किसका पलड़ा है भारी

8 of 11
मुंबई की पहली ताकत टीम के कप्तान रोहित शर्मा है। वनडे में दो बार दोहरा शतक लगा चुके रोहित इस आईपीएल में भी लय में है। ऐसे में विपक्षियों के सामने उनको रोकना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। उनके अलावा हार्दिक पांड्या भी टीम के तुरप के इक्के है।

जानें... CSK और MI में किसका पलड़ा है भारी

9 of 11
मुंबई की गेंदबाजी का मोर्चा मिचेल मैकलेघन, ‌लसित मलिंगा और हरभजन सरीखे दिग्गजों के पास है। रविवार को हैदराबाद जैसी दिग्गज टीम को सस्ते में निपटाने के बाद उत्साह से लबरेज मुंबई की गेंदबाजी चेन्नई को परेशान कर सकती है।

जानें... CSK और MI में किसका पलड़ा है भारी

10 of 11
टीम में एक आतिश ऑलराउंडर चेन्नई के सुरेश रैना से किसी भी मामले में पीछे तो बिल्कुल नहीं है। कीरोन पोलार्ड मैदान में एक बढ़िया क्षेत्ररक्षक, गेंदबाज और बेहतरीन बल्लेबाज है। लय में आते ही वह सामने वाले गेंदबाज की लाइन और लेंथ बिगाड़ने में बिल्कुल भी समय नहीं लगाते।
विज्ञापन

जानें... CSK और MI में किसका पलड़ा है भारी

11 of 11
टीम की ओपनिंग जोड़ी लिंडल सिमंस और पार्थिव पटेल अगर चली तो चेन्नई के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है। सिमंस शुरुआत से ही आईपीएल में लय में हैं, वहीं हैदराबाद के खिलाफ फिफ्टी ठोककर पटेल भी फॉर्म में आ गए है। अब दोनों टीमों का भविष्य ओपनरों की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें