फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 साल पहले जब पहली बार टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैँपियन

विज्ञापन
1 of 10
यह महज इत्तेफाक हो सकता है कि जिस महीने में टीम इंडिया के खिलाड़ियों की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है उसी महीने में 3 दशक पहले टीम इंडिया ने सफलता की नई इबारत लिखी थी। लेकिन आज 25 जून को बांग्लादेश के हाथों हार पर खिलाड़ियों में वाकयुद्ध शुरू हो गया है।
विज्ञापन

32 साल पहले जब पहली बार टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैँपियन

2 of 10
जून, 2015 में भारत अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे बुरा दिन खेल देख रहा है क्योंकि उसने पहली बार अपने से कहीं नीची रैंकिंग वाली बांग्लादेश टीम ने वनडे सीरीज गंवा दी। लेकिन आज से ठीक 32 साल पहले 25 जून को भारत ने इंग्लैंड की धरती पर इतिहास लिख दिया। भारत ने कपिल देव की अगुवाई में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।
विज्ञापन

32 साल पहले जब पहली बार टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैँपियन

3 of 10
आज से तीन दशक पहले क्रिकेट जगत में भारत को बड़ी टीम के रूप में नहीं आंका जाता था। लेकिन 1983 में वेस्टइंडीज जैसी अजेय क‌ही जाने वाली टीम को हराकर वर्ल्ड चैँपियन बनने के साथ ही अपनी धमक दिखाई। इसके बाद से ही वह तेजी से बड़ी टीम बनती गई और देश में लोकप्रिय खेल का दर्जा भी हासिल कर लिया।

32 साल पहले जब पहली बार टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैँपियन

4 of 10
25 जून, 1983 को इंग्लैंड के लॉड्र्स में वर्ल्ड चैँपियन बनने के लिए भारत को वेस्टइंडीज को हराना था। लेकिन कैरेबियाई टीम को फाइनल में हराना आसान नहीं था। यह टीम उस समय की सबसे मजबूत टीम थी साथ ही पिछले दो संस्करणों से यह खिताब जीतती आ रही थी।
विज्ञापन

32 साल पहले जब पहली बार टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैँपियन

5 of 10
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलने के बाद 60 ओवर के मुकाबले में टीम इंडिया 183 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से ओपनर कृष्‍णमचारी श्रीकांत ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। जबकि कीर्ति आजाद ‌ही ऐसे बल्‍लेबाज रहे जो खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन

32 साल पहले जब पहली बार टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैँपियन

6 of 10
भारत से मिले 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए यह लक्ष्य आसान माना जा रहा था क्योंकि 60 ओवर में 184 रन ज्यादा नहीं थे। उसकी शुरुआत भी अच्छी रही क्योंकि टीम का स्कोर एक विकेट पर 50 रन था और अब उसे 140 से भी कम रन बनाने थे।
विज्ञापन

32 साल पहले जब पहली बार टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैँपियन

7 of 10
भारत के सामने सबसे बड़ा रोड़ा थे कप्तान विव‌ियन रिचर्ड्स जो 28 गेंदों में 7 चौके की मदद से 33 रन बना चुके थे और उन्हें आउट करना भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती की तरह था।

32 साल पहले जब पहली बार टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैँपियन

8 of 10
लेकिन इस बीच मदन लाल ने विवियन रिचर्ड्स को कपिल देव के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ी सफलता दिला दी। 50 पर एक और अब 57 पर उसके 3 विकेट गिर चुके थे। झटकों का दौर अभी विंडीज टीम के लिए खत्म नहीं हुआ था क्योंकि 76 तक पहुंचते-पहुंचते उसके 6 बल्‍लेबाज पवेलियन लौट गए।

32 साल पहले जब पहली बार टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैँपियन

9 of 10
भारतीय गेंदबाजों ने विंडीज टीम पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी और बीच-बीच में विकेट झटकते रहे। पूरी टीम 52 ओवर में 140 रन बनाकर आउट हो गई। 52वें ओवर में माइकल होल्डिंग के आउट होने के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया क्योंकि अब वह वर्ल्ड चैंपियन बन गए थे।
विज्ञापन

32 साल पहले जब पहली बार टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैँपियन

10 of 10
भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने वेस्टइंडीज के क्रिकेट पर वर्चस्व को खत्म कर दिया। क्रिकेट पटल पर एक नया चैंपियन जन्म ले चुका था। भारत ने यह मैच 43 रनों से जीत लिया। 26 रन और 3 विकेट लेने वाले मोहिंदर अमरनाथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें