साल 2015 का अक्टूबर महीना टीम इंडिया के 2 महान क्रिकेटरों के संन्यास लेने का गवाह बना। तेज गेंदबाज जहीर खान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के 5 दिन बाद एक और महान क्रिकेटर ने संन्यास ले लिया और इस क्रिकेटर का नाम है वीरेंद्र सहवाग।
विज्ञापन
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
2 of 10
वीरेंद्र सहवाग को शुरुआत में वनडे क्रिकेटर माना गया लेकिन अपने पहले ही टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर शतक के साथ पदार्पण करने वाले इस भारतीय बल्लेबाज ने टेस्ट में ढेरों रिकॉर्ड बनाए। टेस्ट में सबसे ज्यादा 91 छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया था। उनके बाद धोनी ने 78 छक्के लगाए जो टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
3 of 10
टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने अपने 15 साल के बेहद शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कई लाजवाब और अविस्मरणीय पारियां खेली हैं। आइए, जानते हैं उनके बल्ले से निकले 7 बेहद खास रिकॉर्ड जो आपको रोमांचित कर देंगे।
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
4 of 10
विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग दुनिया के एकमात्र ऐसे सलामी बल्लेबाज हैं जिन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए वनडे और टेस्ट दोनों ही प्रारूपों में 7500 से ज्यादा रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 8207 और वनडे में 7518 रन बनाए हैं। यह कारनामा उनके सिवाय और कोई नहीं कर सका है।
विज्ञापन
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
5 of 10
वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने टेस्ट में तिहरा और वनडे में दोहरा शतक जमाया हो। हालांकि उनके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने भी यह कारनामा कर डाला। गेल ने इसी साल विश्व कप में वनडे में दोहरा शतक ठोंक वीरू के रिकॉर्ड की बराबरी की। दोनों ने ही 2 बार तिहरा शतक लगाए थे।
विज्ञापन
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
6 of 10
विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग एशिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3 बार 290 से ज्यादा की पारी खेली है। सहवाग की टेस्ट में खेली गई 3 सबसे बड़ी पारी 319, 309 और 293 रनों की है। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन ने सबसे पहले और आखिरी बार टेस्ट में 3 बार 290 से ज्यादा की पारी खेली थी।
विज्ञापन
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
7 of 10
मुल्तान से सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बने जिन्होंने छक्का जमाकर टेस्ट में तिहरा शतक जमाया था। उन्होंने पाक के मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
8 of 10
सहवाग दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 3 बार 250 से ज्यादा का स्कोर करते हुए 100 की स्ट्राइक रेट रखी। उन्होंने 293 (115.35), 319 (104.93) और 254 (102.83) रन बनाए। 309 वाली पारी में उनका स्ट्राइक रेट रहा 82.40।
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
9 of 10
वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 319 रनों की पारी में सिर्फ 278 गेंदें खेली जिसे टेस्ट इतिहास की सबसे तेज तिहरा शतक माना जाता है।
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
10 of 10
वीरेंद्र सहवाग ने दिसंबर 2003 से जुलाई 2008 तक 11 शतक लगाए और इन सभी शतकीय पारियों में 150 से ज्यादा की पारी खेली। यह अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड भी है जिसे और कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है।