फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली

विज्ञापन
1 of 11
क्रीज पर जमकर रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का गुस्सा एक बार फिर भड़क उठा और पत्रकारों पर अपशब्दों का बौछार कर दिया। होली के दिन विंडीज टीम के साथ मुकाबले से पहले उनका तेवर देखने लायक था। हालांकि बाद में साथी खिलाड़ियों के समझाने के बाद उन्होंने माफी भी मांग ली।
विज्ञापन

बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली

2 of 11
विराट कोहली आक्रामक बल्लेबाज हैं पर मैदान से बाहर जब वो यही तेवर दिखाते हैं तो आलोचनाओं को निमंत्रण दे बैठते हैं। मंगलवार को उनका मूड एक पत्रकार को सामने देखकर ऐसा उखड़ा कि लगे उसे अपशब्द बोलने। हालांकि बाद में उन्हें खुद ही माफी मांगनी पड़ी और रवि शास्‍त्री से भी नसीहत अलग सुननी पड़ी।
विज्ञापन

बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली

3 of 11
मामला तब बिगड़ा जब ट्रेनिंग के बाद विराट वापस होटल की ओर लौट रहे थे तब सामने एक पत्रकार को देखकर भड़क उठे। बाद में कोहली कुछ शांत हुए तो उन्होंने किसी को बताया कि एक लेख उनके और गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के बारे में छपा था और उन्हें लगा कि वह लेख इसी पत्रकार का था। बाद में विराट को बताया गया कि वो उस पत्रकार का लेख था ही नहीं।

बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली

4 of 11
पूरा मामला सामने आने के बाद विराट कोहली को अपनी गलती का अहसास हुआ और एक अन्य पत्रकार के जरिए घटना के लिए खेद जताया। हालांकि माफी मांगने के बावजूद सभी को यह मालूम है कि उनका तेवर हमेशा सातवें आसमान पर रहता है। आइए, जानते हैं मैदान पर उनके गुस्से के बारे में।
विज्ञापन

बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली

5 of 11
दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ-साथ गर्म मिजाज के लिए भी जाने जाते हैं। उनके प्रशसंकों ने उन्हें कई बार इस सि‌लसिले में नसीहतें भी दी और खुद सुधार का वायदा भी किया, लेकिन वह नहीं सुधरे। टीम इंडिया उस समय मुश्किल में पड़ गई थी जब जनवरी, 2012 में ‌सिडनी में टेस्ट मैच के दौरान सीमारेखा के पास खड़े कोहली ने अपनी मध्य अंगुली निकालकर दर्शकों को इशारा किया था।
विज्ञापन

बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली

6 of 11
विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के कप्तान भी हैं और वह कई बार विपक्षी टीमों के खिलाड़ियों से उलझ चुके हैं। कोहली के साथ गौतम गंभीर भी दिल्ली से आते हैं और रणजी ट्रॉफी में साथ ही खेलते हैं लेकिन आईपीएल में अलग-अलग टीमों से वास्ता रखते हैं। आईपीएल मैच के दौरान इन दोनों में जमकर गाली-गलौज हुए हैं।
विज्ञापन

बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली

7 of 11
आईपीएल के एक मैच के दौरान जब आरसीबी के बल्‍लेबाज विराट कोहली आउट हो गए। उनके आउट होने पर गौतम गंभीर और अन्य खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, इसी बीच किसी ने कुछ कह दिया जिससे वापस लौटकर कोहली ने गंभीर से काफी झगड़ा किया। हालांकि दिल्ली के ही रजत भाटिया दोनों के झगड़े को सुलझाते की कोशिश की।

बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली

8 of 11

9 of 11
गौतम गंभीर विराट कोहली के सीनियर हैं लेकिन आईपीएल के एक मैच के वक्त झगड़े के वक्त वह यह सब कुछ भूल गए। दोनों ने अपनी गरिमा को ताक पर रखते हुए एक-दूसरे को जमकर गाली की।

बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली

10 of 11
अभी हाल ही बात है कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान टेस्ट सीरीज के बीच विराट कोहली की कंगारू खिलाड़ियों से एक नहीं कई बार झगड़े हुए। स्टीवन स्मि‌थ, डेविड वॉर्नर और मिचेल जॉनसन ने उन्हें जमकर उकसाया और कोहली ने भी पलटवार करने में कोई कोताही नहीं बरती।
विज्ञापन

बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली

11 of 11
विराट कोहली विपक्षी खिलाड़ियों के साथ ही नहीं बल्कि अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ भी उलझते रहे हैं। ऐसी खबरें आई थी कि टेस्ट सीरीज के दौरान दोनों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर आपस में झगड़ा किया था। हालांकि उनकी कडुवाहट अब वनडे मैचों में नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन टेस्ट सीरीज के वक्त दोनों खिलाड़ियों के झगड़े ने ड्रेसिंग रूम में काफी तनाव फैला दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें