श्रीलंका के खिलाफ गाले की तरह कोलंबो टेस्ट में भी भारत की शुरुआत खराब रही लेकिन इस बार शतक से रह गए कप्तान विराट कोहली ने साहसिक कारनामा दोहरा ही दिया। इस कारनामे के बाद ही टीम इंडिया मैच में वापस लौट सकी।
विज्ञापन
शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
2 of 10
कोलंबो टेस्ट महान बल्लेबाज कुमार संगकारा के करियर का अंतिम टेस्ट मैच है। इस मैच के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। मैच शुरू होने से पहले कुछ इस अंदाज में उन्हें विदाई दी गई।
विज्ञापन
शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
3 of 10
चोट के बाद मुरली विजय कोलंबो टेस्ट से टीम में वापसी कर रहे थे लेकिन वह सिर्फ 3 गेंद ही खेल सके और चौथी पर आउट हो गए।
शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
4 of 10
पहले टेस्ट में दोनों पारियों में असफल होने के बाद ओपनर लोकेश राहुल पर काफी दबाव था कि वह कोलंबो टेस्ट में बड़ी पारी खेलें और टीम को अहम योगदान दें। बेहद खराब शुरुआत के बाद उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला।
विज्ञापन
शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
5 of 10
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ओपनर लोकेश राहुल के साथ लगातार दूसरे मैच में 150 से ज्यादा की साझेदारी की है। यह साझेदारी तब हुई जब टीम इंडिया संकट में दिख रही थी। आज दोनों ने 164 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
6 of 10
कोलंबो में विराट कोहली और लोकेश राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए 164 रनों की साझेदारी हुई जो श्रीलंका के खिलाफ इस विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।
विज्ञापन
शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
7 of 10
विराट कोहली ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी तीसरे विकेट के लिए 150 से ज्यादा की साझेदारी की थी। उस समय भी भारत की शुरुआत खराब रही थी, फिर यहां से उठते हुए कोहली ने शिखर धवन के साथ रिकॉर्ड 227 रनों की साझेदारी की। दोनों ने तब शतक भी लगाए थे।
शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
8 of 10
सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने बतौर ओपनर अपने पहले 5 विदेशी पारियों में से 2 में शतक लगाए हैं। राहुल द्रविड़ ने ऐसा 2 बार किया था।
शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
9 of 10
कोलंबो के पी सारा ओवल में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में जीत के इरादे से उतरेगा जिससे सीरीज 1-1 से बराबरी पर लाई जा सके और सीरीज में बने रहने का मौका कायम रहे। हालांकि भारत के लिए ऐसा कर पाना आसान नहीं होगा क्योंकि श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा के करियर का यह अंतिम टेस्ट मैच है और टीम जीत के साथ इस सुपर स्टार बल्लेबाज को विदाई देना चाहेगी।