8 महीने के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली के बल्ले से वनडे क्रिकेट में रन निकलने शुरू हो गए हैं। राजकोट में खेले गए पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था। फिर इसके बाद चेन्नई में उन्होंने शानदार शतक ठोंक दिया।
विज्ञापन
'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
2 of 10
विराट कोहली वनडे में ज्यादातर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं लेकिन सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 11 तथा 12 रन ही बना पाए थे।
विज्ञापन
'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
3 of 10
चेन्नई में कोहली जब बल्लेबाजी करने आए तो रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो चुके थे। उनके आने के बाद दूसरे ओपनर शिखर धवन भी आउट हो गए। ऐसे में उनके सामने अजिंक्य रहाणे के रूप में नया बल्लेबाज सामने था।
'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
4 of 10
विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर पारी को ऐसे समय में आगे बढ़ाया जब टीम इंडिया पर संकट के बादल मंडरा रहा था। कोहली ने रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की शतकीय साझेदारी की। फिर उन्होंने सुरेश रैना के साथ भी शतकीय साझेदारी करते हुए 127 रनों की पार्टनरशिप कर डाली।
विज्ञापन
'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
5 of 10
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच वनडे में यह तीसरी शतकीय साझेदारी है। इससे पहले दोनों ने पिछले साल फरवरी में बांग्लादेश के खिलाफ 213 रनों की साझेदारी की थी जिसमें भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 139 रनों की शतकीय पारी खेली थी। रहाणे चौथे नंबर पर आए थे।
विज्ञापन
'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
6 of 10
विराट कोहली ने अपने वनडे करियर की 157वीं पारी में 23वीं सेंचुरी लगाई है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 214 पारियों में 23 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन
'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
7 of 10
वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के मामले में विराट कोहली की अपनी ही बादशाहत है। कोहली इस समय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय बल्लेबाज हैं।
'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
8 of 10
विराट कोहली के बल्ले से तीसरे नंबर पर 16वां शतक निकला है। उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (29) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (18) शतक हैं। लेकिन यह दोनों ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
9 of 10
तीसरे नंबर पर विराट कोहली कितने बेहतरीन बल्लेबाज हैं उसका अंदाजा इससे भी लगा सकते हैं कि इस पोजिशन पर उन्होंने 106 पारियां खेली और 51.85 की औसत से 40 अर्धशतक लगाए हैं। इस नंबर पर वनडे में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले वे इस समय के सक्रिय बल्लेबाज हैं।
विराट कोहली की तीसरे नंबर की ही बात करें तो इस क्रम पर 100 से ज्यादा पारियां खेलते हुए 90.04 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। उनका औसत 51.85 का है जो अन्य किसी से बेस्ट है।