आईपीएल-8 का 46वां मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने जिस अंदाज में शुरुआत की थी उससे ऐसा नहीं लग रहा था कि टीम 235 का स्कोर छू पाएगी। बंगलोर ने जीवनदान पाने के बाद भी विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का विकेट सस्ते में गंवा दिया। गेल 13 रन बनाकर चलते बने थे।
विज्ञापन
ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी
2 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की ओर पारी की शुरुआत करने क्रिस गेल और विराट कोहली मैदान पर आए। दोनों बल्लेबाजों को आसान जीवनदान एक ही ओवर में लगातार 2 गेंदों पर मिला। गेल इस मौके को भुना नहीं पाए लेकिन कप्तान कोहली ने इसका जमकर फायदा उठाया और 82 रनों की पारी खेलने के साथ ही एबी डीविलियर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 215 रनों की साझेदारी कर डाली।
विज्ञापन
ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी
3 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के सस्ते में आउट होने के बाद एबी डीविलियर्स कोहली का साथ देने आए लेकिन पहली पांच गेंदों पर वह एक भी रन नहीं बना सके। लेकिन इसके बाद वह फॉर्म में लौट आए और बल्ले से बड़े शॉट्स लगाने शुरू कर दिए।
ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी
4 of 10
एबी डीविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धुनाई थोड़ी देरी से की लेकिन जब की तो फिर वह रूके नहीं और बेदर्दी से हर गेंदबाजों पर प्रहार करते रहे। मैदान पर अजीबोगरीब तरीके से शॉट लगाने वाले डीविलियर्स आज सिर्फ 4 छक्के ही लगा पाए लेकिन चौके जमकर लगाए। उन्होंने आज 19 चौके लगाए।
विज्ञापन
ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी
5 of 10
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली ने अंतिम 10 ओवरों में 147 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों के लिए अच्छी बात यह रही कि मुंबई के गेंदबाजों ने दोनों को जमकर फुलटॉस गेंदें डाली। कोहली ने 50 गेंदों में नाबाद 82 रन जोड़े।
विज्ञापन
ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी
6 of 10
एबी डीविलियर्स ने आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी पारी में पहले 29 गेंदों में अर्धशतक लगाया फिर अगले 50 रन के लिए उन्होंने महज 18 गेंद ही खर्च किए। इस तरह से उन्होंने 47 गेंदों पर आईपीएल में अपना दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी नाबाद शतकीय पारी में 59 गेंदों में 133 रन बनाए।
विज्ञापन
ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी
7 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स और कप्तान विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए दोहरे शतकीय साझेदारी कर डाली जो टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई है। दोनों ने अटूट 215 रनों की साझेदारी निभाई।
ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी
8 of 10
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली की ओर से बनाई गई इस साझेदारी में दोनों बल्लेबाजों ने कुल 33 बार गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। दोनों ने 4-4 छक्के लगाए लेकिन डीविलियर्स ने जहां 19 चौके जड़े वहीं कोहली के बल्ले से सिर्फ 6 चौके निकले। इसके अलावा एक चौका और एक छक्का क्रिस गेल ने भी जड़ा।
ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी
9 of 10
आईपीएल-8 का 46वां मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास में 3 कारणों से हमेशा याद रखा जाएगा। पहले मुंबई की ओर से 2 आसान जीवनदान, इसके बाद एबी डीविलियर्स का आतिशी शतक और फिर विराट कोहली के साथ 215 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी।
ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी
10 of 10