फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी की परीक्षा के लिए इस क्रिकेटर ने छोड़ दिया मैच

विज्ञापन
1 of 7
भारतीय क्रिकेट के इस उभरते सितारे को हिंदी के पेपर के चलते अपनी टीम के लिए एकदिवसीय मैच नहीं खेलने का फैसला लिया, लेकिन टूर्नामेंट के अगले मैच में जब वह मैदान पर उतरा तो उसने शानदार अर्धशतक ही ठोंक दिया।
विज्ञापन

हिंदी की परीक्षा के लिए इस क्रिकेटर ने छोड़ दिया मैच

2 of 7
हम बात कर रहे हैं, 2012 में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप दिलाने वाले और मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे उन्मुक्त चंद की। टीम इंडिया के लिए खेलने की अपनी बारी का इंतजार कर रहे उन्मुक्त इस समय विजय हजारे एकदिवसीय टूर्नामेंट में दिल्ली टीम के ओपनर हैं।
विज्ञापन

हिंदी की परीक्षा के लिए इस क्रिकेटर ने छोड़ दिया मैच

3 of 7
लेकिन गुरुवार को वह टीम के लिए मैच नहीं खेल सके। गुरुवार को बड़ौदा के खिलाफ मैच में दिल्ली ने 31 रनों से जीत दर्ज की थी।

हिंदी की परीक्षा के लिए इस क्रिकेटर ने छोड़ दिया मैच

4 of 7
बल्लेबाज उन्मुक्त चंद इन दिनों एकदिवसीय मैच खेलने के साथ-साथ यूनिर्वसिटी की परीक्षा भी दे रहे हैं। गुरुवार को चंद का हिंदी का पेपर था और उसी दिन उनकी टीम का मैच भी था। उन्होंने अपनी इस परीक्षा के लिए क्रिकेट मैच से ज्यादा वरीयता दी। (यहां से आगे की तस्वीरें फेसबुक पेज से)
विज्ञापन

हिंदी की परीक्षा के लिए इस क्रिकेटर ने छोड़ दिया मैच

5 of 7
इससे पहले उन्मुक्त सितंबर माह में हिंदी का पेपर नहीं दे पाए थे। इस बार उनके पास हिंदी का पेपर देने का आखिरी मौका था, जिसके बाद वह ग्रेजुएशन पूरा कर पाते। अगर गुरुवार को वह पेपर नहीं देते तो परीक्षा में फेल हो जाते।
विज्ञापन

हिंदी की परीक्षा के लिए इस क्रिकेटर ने छोड़ दिया मैच

6 of 7
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्मुक्त ने कहा कि एक माह पहले ही यूनिर्वसिटी की ओर से ‌इस बात की जानकारी दी गई थी और वह इस संबंध में ‌उन्होंने टीम के कोच और कप्तान से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी की परीक्षा के लिए इस क्रिकेटर ने छोड़ दिया मैच

7 of 7
शुक्रवार को वह दिल्ली की ओर से विदर्भ के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने शानदार फिफ्टी ठोकी। 57 रनों की शानदार पारी में उन्मुक्त ने 4 चौके भी लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें