पंजाब के अबोहर में दो दलित व्यक्तियों के हाथ-पांव काटे जाने की घटना के विरोध में विपक्ष ने सोमवार को संसद में जमकर हंगामा किया। राज्यसभा में बसपा और कांग्रेस ने मिलकर पंजाब की अकाली भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, अबोहर काण्ड पर विपक्ष का संसद में विरोध
2 of 8
इसके कारण सदन में कोई कामकाज नहीं हो सका। वहीं लोकसभा में भी कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया। राज्यसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, अबोहर काण्ड पर विपक्ष का संसद में विरोध
3 of 8
वहीं सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। इस सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं है। दूसरी ओर केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पंजाब की घटना को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। राज्य सरकार कार्रवाई कर रही है। चाहे कोई भी बड़ा आदमी हो, दलितों के खिलाफ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
तस्वीरों में देखिए, अबोहर काण्ड पर विपक्ष का संसद में विरोध
4 of 8
खास बात रही कि राज्यसभा में दोपहर बाद सरकार की ओर से अनुसूचित जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन विधेयक पास कराने की कोशिश की गई मगर बसपा और कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के चलते इस पर चर्चा आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, अबोहर काण्ड पर विपक्ष का संसद में विरोध
5 of 8
केंद्र सरकार की ओर से नकवी ने कहा कि दलितों पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस और बसपा गंभीर नहीं हैं। अगर ये गंभीर होते तो इससे संबंधित बिल को पास होने देते।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, अबोहर काण्ड पर विपक्ष का संसद में विरोध
6 of 8
उप सभापति पी.जे. कुरियन ने हंगामा कर रहे सांसदों से कहा कि यह सर्वाधिक अलोकतांत्रिक व दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ सदस्यों ने सदन में अव्यवस्था ला दी है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, अबोहर काण्ड पर विपक्ष का संसद में विरोध
7 of 8
हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी और अंत में दोपहर तीन बजे के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
तस्वीरों में देखिए, अबोहर काण्ड पर विपक्ष का संसद में विरोध
8 of 8
गौरतलब है कि शनिवार को पंजाब के सत्तारूढ़ अकाली दल के एक नेता के फार्म हाउस पर कथित तौर पर दो दलित व्यक्तियों के हाथ-पांव काट दिए गए थे। इनमें से एक पीड़ित ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया था।