फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनलकी' है टीम इंडिया, 2 शतक के साथ कभी नहीं मिली जीत

विज्ञापन
1 of 7
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही नहीं टीम इंडिया ही 'अनलकी' है। वनडे में जब भी उसकी ओर से किसी वनडे मैच में 2 शतक लगे तो उसे हर बार हार ही नसीब हुई। यह ऐसी हार है जिसने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया।
विज्ञापन

'अनलकी' है टीम इंडिया, 2 शतक के साथ कभी नहीं मिली जीत

2 of 7
धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहद शानदार खेल दिखाया है लेकिन गेंदबाजों ने लचर खेल दिखाकर उनके प्रयासों पर पानी डालने का काम किया है। अब भारत सीरीज में क्लीन स्वीप की ओर जा रहा है। 4 मैच में उसे 4 हार मिली है और वह भी हर मैच में शतक लगने के बावजूद।
विज्ञापन

'अनलकी' है टीम इंडिया, 2 शतक के साथ कभी नहीं मिली जीत

3 of 7
ऐसा तीसरी बार हुआ है जब किसी मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 2 शतक लगाए और उसे हार मिली। इन तीनों ही मैचों में भारतीय टीम का कनेक्शन रहा है। 3 में से 2 मैचों में टीम इंडिया की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 शतक लगाए गए लेकिन टीम को हार मिली। इसके अलावा एक बार उसके खिलाफ एक मैच में 2 शतक लगे जिसमें वह मैच जीत गया।

'अनलकी' है टीम इंडिया, 2 शतक के साथ कभी नहीं मिली जीत

4 of 7
जानते हैं कि उन 3 मैचों के बारे में जिसमें लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की ओर से 2 शतक लगाए गए और उसे हार मिली। ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत के साथ 1997 में श्रीलंका के खिलाफ और फिर 2004 में ऑस्ट्रेलिया में ही लेकिन भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे के साथ ऐसा हुआ था।
विज्ञापन

'अनलकी' है टीम इंडिया, 2 शतक के साथ कभी नहीं मिली जीत

5 of 7
17 अगस्त 1997 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को 303 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 111 और अजय जडेजा ने 119 रनों की शतकीय पारी खेलते हुए दोहरी शतकीय साझेदारी की थी लेकिन भारत यह मैच 2 रह से हार गया। भारत 50 ओवर में 7 विकेट पर 300 रन ही बना सका। इस मैच में भारत के कप्तान थे सचिन तेंदुलकर।
विज्ञापन

'अनलकी' है टीम इंडिया, 2 शतक के साथ कभी नहीं मिली जीत

6 of 7
एक मैच में 2 शतक और हार की दूसरी दास्तां 24 जनवरी, 2004 को एडिलेड में हुई जब भारत ने वीवीएस लक्ष्मण (131) के शतक से जिम्बाब्वे को जीत के लिए 281 रनों का लक्ष्य दिया तो खराब शुरुआत के बाद जिम्बाब्वे की ओर से स्टुअर्ट चार्ल्ससिले (109) और सीन इरविन (100) ने शतक ठोंका पर टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत यह मैच 3 रन से जीत गया। मैच में भारत की ओर से सौरव गांगुली कप्तान थे जबिक हीथ स्ट्रीक हारी हुई टीम के कप्तान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अनलकी' है टीम इंडिया, 2 शतक के साथ कभी नहीं मिली जीत

7 of 7
साथ ही टीम इंडिया के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है जब 250 के बाद उसने अपना दूसरा विकेट खोया और टीम ऑलआउट हो गई हो। इससे पहले 2011 के वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के साथ ऐसा हुआ था। इस मैच में भारत का स्कोर 2 विकेट पर 267 रन था और पूरी टीम 296 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें